फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022 : बाजार में बरसी महालक्ष्मी की कृपा, ज्वैलरी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स में जमकर कारोबार

Sat, 22 Oct 2022 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 11:39 PM IST
सार

बर्तन की दुकानों में भी लोगों को खड़े होने की जगह नहीं मिली। दोपहर तक तो बाजारों में ग्राहक कम नजर आए, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया, ग्राहकों का हुजूम उमड़ता गया। शुक्रवार से रविवार तक तकरीबन 1200 करोड़ रुपये का कारोबार अनुमान बाजार के जानकारों ने लगाया है। 

विज्ञापन
There was a lot of shopping in the market on Dhanteras 2022
Prayagraj News : धनतेरस पर ज्वैलरी की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

दीपोत्सव का श्रीगणेश पर्व धनतेरस दो वर्ष से सुस्ती की मार झेल रहे बाजार के लिए संजीवनी बनकर आया। त्योहार के शानदार आगाज से व्यापारी और कारोबारी भी गदगद रहे। ज्वैलरी शोरूम हो या फिर कार-बाइक के शोरूम, सभी स्थान ग्राहकों से गुलजार रहे। बर्तन की दुकानों में भी लोगों को खड़े होने की जगह नहीं मिली। दोपहर तक तो बाजारों में ग्राहक कम नजर आए, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया, ग्राहकों का हुजूम उमड़ता गया। शुक्रवार से रविवार तक तकरीबन 1200 करोड़ रुपये का कारोबार अनुमान बाजार के जानकारों ने लगाया है। 

There was a lot of shopping in the market on Dhanteras 2022
Prayagraj News : धनतेरस पर आटोमोबाइल सेक्टर में जमकर कारोबार हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

बुकिंग के हिसाब से नहीं हो सकी डिलीवरी 
धनतेरस पर सेमी कंडक्टर की वजह से चार पहिया वाहनों की तमाम शोरूम संचालक शत प्रतिशत की डिलिवरी नहीं दे सके। मांग की तुलना में सप्लाई आधी रह जाने के चलते कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्हें वाहन नहीं मिल सके। वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जो शनिवार होने की वजह से वाहन की डिलिवरी लेने के लिए नहीं आए। युनाइटेड ऑटोमोबाइल्स के विंकेश गुलाटी ने बताया कि पर्व के मौके पर 100 से ज्यादा स्कार्पियो, बुलेरो, थार आदि की बुकिंग थी। इसमें से कुछ ने शुक्रवार तो कुछ ने शनिवार को अपनी डिलिवरी ले ली।


रविवार को यह संख्या बढ़नी तय है। अधिकांश को डिलिवरी भी दी जाएगी। इसी तरह डी हुंडई सरस्वती मोटर्स, जीपी मोटर्स समेत चार पहिया वाहनों के तमाम शोरूम से अच्छी संख्या में डिलिवरी हुई। सरस्वती मोटर्स मारुति के डीलर अंकित राज ने बताया शनिवार होने की वजह इस बार पर्व के एक दिन पहले एवं एक दिन बाद ज्यादा लोगों ने अपने वाहन को एडवांस बुकिंग करवा रखी है।


रविवार तक 150 चार पहिया वाहन की डिलीवरी संभव है। उधर, होरी कान्हा मोटर्स में भी आज काफी लोगों ने बाइक आदि की बुकिंग करवाई। हालांकि बाइक घर ले जाने वालों की संख्या कम रही। कान्हा मोटर्स के हर्षित अग्रवाल ने बताया कि रविवार तक 250 से ज्यादा दो पहिया वाहन की डिलिवरी हो जाएगी। जीएम ड्रीस होंडा, युनाइटेड बजाज, स्पीड मोटर्स आदि दो पहिया वाहन शोरूम भी ग्राहकों से गुलजार रहे। एक अनुमान के मुताबिक रविवार तक तीन हजार से ज्यादा दो पहिया वाहनों की डिलिवरी हो जाएगी।

There was a lot of shopping in the market on Dhanteras 2022
Prayagraj News : धनतेरस पर ज्वैलरी की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सहालग के लिए हो गई खरीदारी, खत्म हो गए सिक्के
धनतेरस के मौके पर तमाम लोगों ने सहालग के लिए भी खरीदारी कर डाली। तमाम ज्वैलरी शोरूम में दोपहर तक हल्के तो शाम को भारी गहने बिके।  सिविल लाइंस के कुछ शोरूम में दस-दस लाख केे डायमंड सेट भी बिके। चूड़ी और हार की भी अच्छी डिमांड रही। इंगेजमेंट रिंग भी खूब बिकी। गोपी ज्वैलर्स के दिनेश सिंह ने बताया कि शाम होते-होते चांदी एवं सोने के सिक्के खत्म हो गए। कई अन्य शोरूम में भी शाम तक सिक्के खत्म हो गए।


चड्ढा ज्वैलर्स , राजवंश ज्वैलर्स, भगतराम जयनारायण, तनिष्क, काशी अर्नामेंट हाउस कोठी, मनमोहन ज्वैल्स, सिसोदिया जेम्स एंड ज्वैल्स, लक्ष्मी ज्वैलर्स, कृष्णा जेम्स एंड ज्वैल्स, राणा ज्वैलर्स , काशी अर्नामेंट्स, सागर ज्वैलर्स, रिलायंस ज्वैल्स आदि नामी आभूषण के प्रतिष्ठान और शोरूम में लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी की। ज्वैलर्स द्वारा मेकिंग चार्ज आदि में भी छूट एवं अन्य ऑफर का भी ग्राहकों ने फायदा लिया। कारोबारियों का कहना है कि रविवार को भी बाजार में अच्छी खरीदारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
There was a lot of shopping in the market on Dhanteras 2022
Prayagraj News : धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर में छाई खुशहाली 
धनतेरस के दिन इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट भी बाजार में छाए रहे। इस वर्ष एलईडी टीवी की बिक्री खूब हुई। इसमें भी 55 इंच के एलईडी ज्यादा बिके। केके सेल्स के प्रोपराइटर केके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार 43 इंच से ज्यादा के एलईडी की डिमांड ज्यादा रही। रविवार को भी बाजार धनतेरस जैसा ही जा सकता है। दो दिन में 300 से ज्यादा एलईडी, गीजर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज आदि की बिक्री संभव है। आशा एंड कंपनी, मेगा इलेक्ट्रानिक्स समेत अन्य नामी शोरूम में लोगों ने अच्छी खरीदारी की। सहालग की वजह से चिमनी, माइक्रोवेव एवं अन्य होम अप्लायसेंस की भी लोगों ने खरीदारी की। जानसेनगंज, विवेकानंद मार्ग, जीरोरोड, चौक, कटरा आदि बाजार में स्थित शोरूम में रोड पटरी तक फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि सजे दिखे। तमाम शोरूम में ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी दिए गए।

विज्ञापन
There was a lot of shopping in the market on Dhanteras 2022
Prayagraj News : धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी की गई। - फोटो : अमर उजाला।

20 हजार से ज्यादा रेंज वाले ज्यादा बिके मोबाइल
पर्व पर इस बार 20 हजार से ज्यादा रेंज वाले  ज्यादा मोबाइल बिके। आई फोन-14 की भी बिक्री अच्छी रही। विपिन इंटरप्राइजेज के विपिन गुप्ता ने बताया कि दोपहर बाद अच्छा मुहूर्त होने के बाद बाजार तेजी से चला। खरीदारी का शुभ मुहूर्त रविवार को भी है, ऐेसे में रविवार को भी बाजार अच्छा जाएगा। इसी तरह इंदिरा भवन स्थित ब्यूटी कलेक्शन के शेख डाबर वकील ने बताया कि महंगी रेंज के स्मार्ट फोन युवा ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सैमसंग, वीवी, एप्पो, एमआई के भी फोन खूब बिके। उधर लैपटॉप आदि की भी पर्व के मौके पर अच्छी बिक्री हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed