{"_id":"60d7f84c0e64983c7d3a01b8","slug":"up-conversion-case-gardener-naveen-family-in-amu-came-into-the-limelight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला: चर्चा में आया एएमयू में माली नवीन का परिवार, घर में होने वाली हर दस्तक से सहम जाता है परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला: चर्चा में आया एएमयू में माली नवीन का परिवार, घर में होने वाली हर दस्तक से सहम जाता है परिवार
Sun, 27 Jun 2021 09:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
UP conversion case
- फोटो : अमर उजाला
घर के दरवाजे पर हर दस्तक के साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में माली नवीन का परिवार सहम जाता है। यहां तक कि दूधवाला भी दरवाजा खटखटाता है तो घर के लोग असहज हो जाते हैं। दरअसल, धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए उमर गौतम ने यह दावा किया था कि उसने एएमयू में माली के रूप में काम कर रहे नवीन नाम के मूक बधिर का धर्मांतरण कराया है। इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के परिसर में एक कमरे के क्वार्टर में रह रहे नवीन के परिवार के सदस्य हर आने-जाने वाले से पहले नाम-पता पूछते हैं। आसपास रहने वालों को भी मामले की संवेदनशीलता का अंदाजा हो गया है। इसलिए वह नवीन के क्वार्टर की तरफ बढ़ने वाले हर शख्स को देखने के लिए अपने-अपने मकानों से झांकना शुरू कर देते हैं। आसपास के लोग इस बात को लेकर जिज्ञासा में रहते हैं कि जो लोग नवीन के घर तक आए हैं, वह किस लिए आए हैं? जब पड़ोसियों से जानकारी मांगी जाती है तो वह अपने कदम पीछे खींच लेते हैं।
नवीन माली का घर
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों में भी पुरुष सदस्य घर के बाहर न आकर परिवार की महिलाओं से ही मामले की जानकारी कर लेने के लिए कहते हैं। पूरे घटनाक्रम के बीच गौर करने वाली बात यह है कि माली के संबंध में जानकारी लेने आए लोग और उसके पड़ोस के लोग उसे नवीन के रूप में ही जानते हैं। यह वही नाम है, जो उसने विश्वविद्यालय में नौकरी करते समय दस्तावेजों में जिक्र किया था और अभी भी वही है।
डॉ. मोहम्मद उमर गौतम
- फोटो : अमर उजाला
माली नवीन का आदित्य से कराया जा सकता है सामना
धर्मांतरण के मामले में आरोपी उमर गौतम और आदित्य उर्फ अब्दुल्ला का मामला प्रकाश में आने के बाद अलीगढ़ में भी एटीएस लगातार जानकारी करने में जुटी हुई है। दो दिन पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के माली नवीन से पूछताछ की गई थी। अब योजना बनाई जा रही है कि नवीन को कानपुर ले जाकर उसका आमना-सामना आदित्य उर्फ अब्दुल्ला से कराया जा सकता है।
धर्मांतरण के मामले में आरोपी उमर गौतम और आदित्य उर्फ अब्दुल्ला का मामला प्रकाश में आने के बाद अलीगढ़ में भी एटीएस लगातार जानकारी करने में जुटी हुई है। दो दिन पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के माली नवीन से पूछताछ की गई थी। अब योजना बनाई जा रही है कि नवीन को कानपुर ले जाकर उसका आमना-सामना आदित्य उर्फ अब्दुल्ला से कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्ती जहांगीर आलम और उमर गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
यह भी संभव है कि अब्दुल्ला उर्फ आदित्य को अलीगढ़ लाया जाए और यहां पर उसका आमना-सामना नवीन से कराया जाए। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि आरोपियों ने वास्तव में नवीन का धर्मांतरण कराया था या नहीं।
विज्ञापन
एटीएस की गिरफ्त में उमर गौतम
- फोटो : amar ujala
इधर, एटीएस उमर गौतम के अलीगढ़ में संपर्क सूत्र की तलाश में जुटी हुई है। उमर गौतम से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। वह अलीगढ़ में किन लोगों के संपर्क में था? वह कौन कौन सी संस्थाएं थीं, जो अलीगढ़ में उमर गौतम को आमंत्रित करती थीं? उन संस्थाओं के पदाधिकारी कौन हैं? इन संस्थाओं के पास पैसा कहां से आता है? इन सभी पर खुफिया एजेंसी और एटीएस की निगाहें लगी हुई हैं।