फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Abhinav Kidnapping: 'जबरन पिलाते शराब... कमरे में बेरहमी से पीटते थे'; अभिनव की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी

Mon, 06 Jan 2025 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Jan 2025 11:52 AM IST
सार

UP Abhinav Kidnapping Case: अपहरणकर्ताओं से छुड़ाए गए जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव ने बताया कि वो जबरन शराब पिलाते थे। तमंचे की बट से बेरहमी के साथ पीटते थे। जिओ फाइबर के मैनेजर ने खौफनाक मंजर की दास्तां सुनाई।

विज्ञापन
UP Abhinav Kidnapping Case force drink alcohol goons used to beat him brutally with butt of gun
UP Abhinav Kidnapping - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस ने बदमाशों से मुक्त कराए गए जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज ने अपहरणकर्ताओं द्वारा दिए गए जख्म दिखाते हुए जो खौफनाक कहानी सुनाई उससे हर किसी को रोंगटे खड़े हो गए।


अभिनव का कहना है कि उसे जबरन शराब पिलाई जाती थी। जब भी वह होश में आता था तभी कोई तीव्र नशा उसे दे दिया जाता था। कभी तमंचे की बट से तो कभी पीवीसी पाइप से पीटा जाता था। उसके हाथ, पांव, कमर और सिर पर चोट के गहरे निशान हैं।
UP Abhinav Kidnapping Case force drink alcohol goons used to beat him brutally with butt of gun
आपबीती बताते हुए अभिनव - फोटो : अमर उजाला
होटल में खाया कंपनी के स्टाफ के साथ खाना
जिओ मैनेजर ने अपहरण की पूरी कहानी बयां करते हुए बताया कि वह सिकंदराराऊ में अपने जिओ स्टोर का निरीक्षण करने के लिए एक जनवरी की दोपहर को घर से निकले थे। हाथरस से सिकंदराराऊ ईको कार से पहुंचे। स्टोर घूमने के बाद वहां के होटल मिश्री पर कंपनी के स्टाफ के साथ पार्टी कर खाना खाया था। वहां से जिओ के एक सहकर्मी के साथ बाइक से पंत चौराहे तक आए। 
UP Abhinav Kidnapping Case force drink alcohol goons used to beat him brutally with butt of gun
अपहरणकर्ताओं से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
जबरदस्ती कार में खींचा
यहां से बाइक वाला कर्मी अपने घर के लिए निकल गया। वह हाथरस आने के लिए बस या अन्य वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार आई, जिसमें चार लोग सवार थे। उन्होंने जबरदस्ती कार में खींच लिया। विरोध करने की कोशिश की तो सिर पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Abhinav Kidnapping Case force drink alcohol goons used to beat him brutally with butt of gun
घायल अपहरणकर्ता और अभिनव - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप कॉल व वीडियो कॉल के जरिए पत्नी से मांगी फिरौती
अभिनव ने बताया कि शायद मेरे खाने में कुछ मिला दिया गया था, जिससे वह जल्दी ही अचेत हो गए थे। इसके बाद बदमाश उन्हें अल्मोड़ा ले गए। वहां एक होटल के कमरे में रखा गया। रास्ते में ही उनके फोन से सिम को निकालकर तोड़कर फेंक दिया था। उनके ही फोन से हॉटस्पाट कनेक्ट कर व्हाट्सएप कॉल व वीडियो कॉल के जरिए उनकी पत्नी स्वीटी को फोन कर फिरौती की मांग की गई थी।
विज्ञापन
UP Abhinav Kidnapping Case force drink alcohol goons used to beat him brutally with butt of gun
अपहरणकर्ताओं से छुड़ाए गए अभिनव - फोटो : अमर उजाला
बंद कमरे में रोजाना पीटा जाता था
अभिनव ने बताया कि कमरे पर पहुंचने के बाद वहां पांच बदमाश और आ गए। इससे पहले उनके साथ गाड़ी में मारपीट की गई। बंद कमरे में रोजाना उन्हें पीटा जाता रहा। पीवीसी पाइप, पिस्टल की बट से बदमाश उन्हें मारते थे। इसके बाद शराब व अन्य नशीली चीज खिलाकर बेहोश कर देते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed