{"_id":"5f8670128ebc3e9b8a15a1bb","slug":"toy-factory-blast-in-aligarh-all-three-brothers-were-married-children-are-small","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिलौना फैक्टरी ब्लास्ट: तीनों भाई थे शादीशुदा, बच्चे हैं छोटे, बताया गया है पापा पट्टी बंधवा कर आ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलौना फैक्टरी ब्लास्ट: तीनों भाई थे शादीशुदा, बच्चे हैं छोटे, बताया गया है पापा पट्टी बंधवा कर आ जाएंगे
Wed, 14 Oct 2020 08:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Oct 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
खिलौना फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के देहली गेट थाना इलाके में खिलौना पिस्तौल बनाने वाले कारखाने में हुए विस्फोट में मारे गए मनोज और विक्की सगे भाई थे। जबकि अभिषेक उनके रिश्ते का भाई था। इन तीनों की शादी हो चुकी थी। तीनों के बच्चे छोटे हैं। हादसे के बाद इन तीनों के परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतकों के घर में पसरा मातम
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को यह बताया गया है कि पापा को चोट लगी है और पट्टी बंधवा कर आ जाएंगे। लेकिन जिनको पता चल रहा है वह बदहवास हो रहे हैं। आसपास के लोग उन्हें बार-बार संभाल रहे हैं। इस हादसे में उमराव के परिवार ने दो बेटों को खो दिया।
खिलौना फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
जबकि ताऊ के बेटे अभिषेक की भी मृत्यु हो गई। परिवार में दीपावली को ध्यान में रखते हुए कई तैयारियों पर चर्चा हो रही थी। लेकिन त्योहार की खुशियों से पहले ही घर में मातम की काली परछाई छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलबा हटाती टीम
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री को घटनाक्रम से अवगत कराया, आर्थिक मदद मांगी
खटीकान मोहल्ले में कारखाने में हुए विस्फोट के संबंध में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरी स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि शासन को अवगत कराने के साथ ही पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी अपील की गई है।

मलवा हटाते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
15 दिन में सिटी मजिस्ट्रेट सौंपेंगे जांच
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि इस हादसे की जांच के लिए और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच सौंपी गई है। 15 दिन के अंदर जांच करने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।