{"_id":"66e40e43e3631cd39c0bd3be","slug":"surprising-photos-of-rain-2024-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश: 140 साल पुरानी यादें हुईं ताजा, सड़कें डूबीं, घरों में घुसा पानी, ये फोटो कर देंगे आपको हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश: 140 साल पुरानी यादें हुईं ताजा, सड़कें डूबीं, घरों में घुसा पानी, ये फोटो कर देंगे आपको हैरान
11 सितंबर सुबह से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 12 सितंबर सुबह तक 258 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
2 of 10
बारिश में जलभराव से होकर परिजन अर्थी लेकर जाते हुए
- फोटो : रूपेश शर्मा
जलभराव के कारण अलीगढ़ शहर टापू बन गया है। शहर में कोई इलाका ऐसा नहीं बचा, जहां जलभराव नहीं हुआ। मौसम विभाग ने 13 सितंबर को भी यलो अलर्ट जारी किया है।
3 of 10
मैं हूं न ... कंधे पर बच्चा, पत्नी का हाथ पकड़े पति
- फोटो : संवाद
11 सितंबर की सुबह करीब 5.30 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश 13 सितंबर देर रात तक जारी रही। सुबह लोग अपने रोजमर्रा के कामों के लिए नहीं निकल पाए तो परेशान रहे। लोग घरों में कैद रहे। अधिकांश छोटे कारखाने, दुकानें, स्टाल, ढाबा, स्कूल बंद रहे। सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोग भीगते हुए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
सासनी गेट एडीए में घर मेंं पानी भरने के बाद तखत पर बैठे परिवार के लोग
- फोटो : संवाद
बारिश से विद्या नगर, रामघाट रोड, मैरिस रोड, सुरेंद्र नगर, शाहजमाल, एडीए कालोनी, कुंवर नगर, नगला मसानी, अवतार नगर, श्रीनगर आदि क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पानी भरा।शहर के निचले इलाकों की हालत और भी दयनीय हो गई। कई नये इलाकों में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
मथुरा रोड पर बिजली की लाइन को सही करते विधुत कर्मचारी
- फोटो : संवाद
शहर के निचले इलाकों में दुकानों और घरों में पानी घुस गया। रामघाट रोड पर एसएमवी इंटर कॉलेज, एडीए कॉलोनी सासनी गेट, शाहजमाल, सुरेंद्र नगर, महेंद्र नगर, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, छर्रा अड्डा, रघुवीरपुरी आदि इलाकों में दुकानों और घरों में पानी घुस गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।