{"_id":"680effd9edee87d53d0522c6","slug":"sp-mp-ramjilal-suman-attack-intelligence-system-failed-again-remained-unaware-of-karni-sena-plan-2025-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: हाथरस से निकले, तभी सक्रिय हुए नेता... सपा सांसद हमले पर बड़ा खुलासा; करणी सेना के प्लान से रहे सब अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथरस से निकले, तभी सक्रिय हुए नेता... सपा सांसद हमले पर बड़ा खुलासा; करणी सेना के प्लान से रहे सब अंजान
Mon, 28 Apr 2025 09:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:49 AM IST
सार
सपा सांसद के आगरा से हाथरस तक आने और बुलंदशहर रवाना होने की खबर करणी सेना को कुछ देर पहले ही मिली। इसी बीच स्थानीय स्तर पर करणी सेना नेता सक्रिय हो गए। ये सभी वे लोग थे, जो आगरा हमले से लेकर प्रदर्शन तक में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राणा सांगा पर विवादित बयान के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन लगातार करणी सेना-क्षत्रिय महासभा के निशाने पर हैं। आगरा के बाद अब उन पर रविवार को अलीगढ़ में हमला हुआ है। मगर बड़ा सवाल ये है कि जब आगरा में हुए हमले के बाद से सपा सांसद खुद की जान को खतरा बताते आ रहे हैं, साथ में वे भ्रमण पर भी जा रहे हैं तो खुफिया तंत्र को विरोध का इनुपट क्यों नहीं मिला?
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग
- फोटो : संवाद
ये हुआ अब तक
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने संसद में राणा सांगा और अकबर को लेकर एक बयान दिया। हालांकि संसद के रिकॉर्ड से यह बयान हटा दिया गया। मगर पहले ही दिन से देश प्रदेश में करणी सेना और क्षत्रिय समाज इस बयान का विरोध कर रहा है। इसी क्रम में आगरा में उनके आवास पर करणी सेना ने उस दिन हमला किया, जब आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ आए हुए थे। घर पर हमला करने वाले कई किलो मीटर चलकर उनके आवास पर गए। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की।

टोल प्लाजा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन को रोकते एसपी देहात बुलंदशहर
- फोटो : संवाद
मगर सांसद ने उसके बाद से खुद की जान को खतरा बताना शुरू कर दिया। इसके बाद 14 तारीख को आगरा में करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के आह्वान पर लोग एकत्रित हुए। उसमें भी उनके आवास पर कूच का अंदेशा रहा। अब सांसद ने भ्रमण शुरू कर दिया है। उनके खिलाफ विरोध बरकरार है। खुद पुलिस की टीम उन्हें उनके घर से सुरक्षा घेरे में लेकर निकल रही है। मगर खुफिया टीमों या इलाकाई पुलिस को विरोध की खबर नहीं लग पा रही है। ये अपने आप में सिस्टम का फेल्योर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन से बातचीत करते बुलंदशहर एसपी देहात
- फोटो : संवाद
हाथरस से निकले, तभी सक्रिय हुए नेता
सपा सांसद के आगरा से हाथरस तक आने और वहां कुछ देर रुककर साथियों संग बुलंदशहर रवाना होने की खबर करणी सेना को कुछ देर पहले ही मिली।
इसी बीच स्थानीय स्तर पर करणी सेना नेता सक्रिय हो गए। ये सभी वे लोग थे, जो आगरा हमले से लेकर प्रदर्शन तक में सक्रिय रहे। उस समय भी यहां से काफी लोग गए थे। मडराक टोल पर विरोध व हमले का प्लान बना। मगर तब तक वहां लोग जमा नहीं हो पाए। इसके बाद खेरेश्वर पर लोग जमा हुए। मगर वहां जाम के चलते विरोध या हमले में सफल नहीं हो सके। तीसरी टीम सोमना मोड़ पर दो जिलों की पुलिस से महज 500 मीटर पहले खड़ी होकर हमला करने में सफल हो गई। मगर न तो इलाका पुलिस न खुफिया टीमों को इसकी भनक लग सकी।

करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओकेंद्र राणा ने ली सुमन पर हमले की जिम्मेदारी
अलीगढ़। करणी सेना युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि विरोध लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो बयान जारी कर कहा है कि गभाना टोल पर हमला उनके करणी सेना परिवार के साथियों ने किया है। दुख इस बात का है कि उन्हें सूचना देर से मिली। कुछ गाड़ियां ही टूट पाई। पुलिस प्रशासन ने बचा लिया।