फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़ खिलौना फैक्टरी में ब्लास्ट की तस्वीरें, खौफनाक था मंजर, ढाई किलोमीटर दूर तक महसूस हुआ कंपन

Wed, 14 Oct 2020 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Oct 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
photos of toy factory blast in aligarh Vibration felt up to two and a half kilometers away
खिलौना फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ जिले के दिल्ली गेट थाना इलाके में घनी आबादी वाले मोहल्ला खटीकान में खिलौना पिस्तौल बनाने वाले एक कारखाने में मंगलवार शाम को अचानक विस्फोट होने से दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। 
photos of toy factory blast in aligarh Vibration felt up to two and a half kilometers away
खिलौना फैक्टरी धमाका - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट के पीछे गैस सिलिंडर के फटने की बात कही जा रही है। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि आतिशबाजी बनाए जाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पाउडर से विस्फोट हुआ है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, एसएसपी सहित पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड के आला अधिकारी पहुंचे। इस विस्फोट में आसपास के आधा दर्जन से अधिक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रात तक मलबे में दबे सभी घायल निकाल लिए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
photos of toy factory blast in aligarh Vibration felt up to two and a half kilometers away
मौके पर जमा लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला खटीकान में सुरेंद्र भीलवारे पुत्र सरदार स्वरूप सिंह का पुश्तैनी मकान है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हैं। मकान के पीछे बहुत बड़े परिसर में इनके भतीजे मनोज और संजय प्लास्टिक की खिलौना पिस्तौल बनाने का कारखाना संचालित करते हैं। दीपावली नजदीक होने के चलते कारखाने में पूरी क्षमता के साथ काम हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
photos of toy factory blast in aligarh Vibration felt up to two and a half kilometers away
धमाके के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 4.20 बजे पर अचानक तेज विस्फोट हुआ। जिसमें सुरेंद्र भीलवारे के मकान के साथ-साथ आसपास के कई मकानों की छतें उड़ गईं और दीवारें गिर गईं। विस्फोट इतना भीषण था कि उसका कंपन इलाके में दो-ढाई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। चारों तरफ धूल का गुबार और हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
photos of toy factory blast in aligarh Vibration felt up to two and a half kilometers away
धमाके के बाद राहत एवं बचाव कार्य - फोटो : अमर उजाला
इस धमाके में सुरेंद्र के साथ-साथ पास में जवाहरलाल और लक्ष्मण सिंह पवार के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। अन्य कई मकान भी प्रभावित हुए हैं। वहीं, मनोज पुत्र उमराव, विक्की पुत्र उमराव, अभिषेक पुत्र सुरेंद्र भीलवारे, मोनिका पुत्री जवाहर, कांता पत्नी जवाहर, भीम सिंह उर्फ भीमा व पंकज उर्फ तिकोनी आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से इनको जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed