फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में मासूम छात्र की हत्या: आखिर क्यों मारा मासूम कृतार्थ को? दादा बोले-स्कूल संचालक के मंत्री से है संबंध

Wed, 25 Sep 2024 02:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Sep 2024 02:39 PM IST
विज्ञापन
Murder of innocent student in hathras of UP Why was innocent Kritarth killed
hathras murder - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के छात्र कृतार्थ की हत्या के बाद गांव तुरसेन में उसके घर में मंगलवार को कोहराम मचा रहा। परिजन रो-रोककर यही सवाल पूछ रहे थे कि आखिर हमारे मासूम बेटे को किसी ने क्यों मारा। घर पर सांत्वना देने आने वाले प्रत्येक रिश्तेदार एवं परिचितों से परिजन यही एक सवाल पूछते नजर आए कि आखिर कृतार्थ का क्या कसूर था कि उसकी हत्या कर दी गई। कृतार्थ की दादी मिथलेश कुशवाहा और मां कमलेश का करुण-क्रंदन देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं। 
Murder of innocent student in hathras of UP Why was innocent Kritarth killed
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
छोटी बहन भाई की आने की देख रही राह
कृतार्थ की पांच वर्षीय बहन युविका उसके साथ ही एलकेजी की छात्रा थी। वह रोज घर से इसी स्कूल की बस से पढ़ने जाती थी। अभी इस मासूम को यही नहीं पता कि अब उसका भाई दुनिया में नहीं रहा। 

 
Murder of innocent student in hathras of UP Why was innocent Kritarth killed
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
वह घर में रोते-बिलखते चेहरों की ओर देखकर कभी दादी के पास तो कभी बाहर दादा के पास तो कभी मां के पास आकर खड़ी हो जाती है और उनके चेहरों की तरफ देखने लगती है। उसके चेहरे की मासूमियत अपनों से कई सवाल करती प्रतीत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of innocent student in hathras of UP Why was innocent Kritarth killed
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दादा का आरोप-विद्यालय संचालक के मंत्री से है संबंध
कृतार्थ के दादा मान सिंह का कहना है कि विद्यालय संचालक के सत्ताधारी पार्टी के मंत्री से संबंध हैं। उनका कहना है कि जब उसके स्कूल पर कक्षा पांच तक की मान्यता थी तो वह कक्षा आठ तक कैसे स्कूल का संचालन कर रहा था। उसके पास आवासीय विद्यालय की भी मान्यता नहीं थी तो वह बच्चों को क्यों हॉस्टल बनाकर रख रहा था। मंत्री की धमक के कारण जिले का कोई अधिकारी जांच करने उसके स्कूल में नहीं आता था।
विज्ञापन
Murder of innocent student in hathras of UP Why was innocent Kritarth killed
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कृतार्थ के परिजनों ने किया कोतवाली पर हंगामा, पुलिस पर लगाए आरोप
गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के छात्र कृतार्थ की हत्या से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह फिर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। परिजन पुलिस पर हत्या के खुलासे में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर इन लोगों को वहां से भेजा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed