फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Nagar Nigam action on poor road construction

अलीगढ़: घटिया सड़क निर्माण पर नगर आयुक्त का एक्शन, तोड़कर दोबारा बनेगी, एबी इंफ्राटेक पर 80 लाख का जुर्माना

Tue, 29 Sep 2026 01:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 29 Sep 2026 01:40 PM IST
सार

अलीगढ़ में सीएम ग्रिड योजना के तहत घटिया सड़क निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई हुई है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एबी इंफ्राटेक पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ख्वाजा गार्डन से केला नगर चौराहे तक 1100 मीटर सड़क को तोड़कर दोबारा बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Aligarh Nagar Nigam action on poor road construction
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कार्यदायी संस्था एबी इंफ्राटेक पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही ख्वाजा गार्डन से केला नगर चौराहे तक बनाई गई करीब 1100 मीटर सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की गई है। घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क को तोड़कर निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराया जाए, जिससे गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही और निर्माण की गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी और गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed