{"_id":"66f26ab624fe8ca9360f267d","slug":"kritarth-murder-on-sunday-night-manager-reached-hospital-with-dead-body-on-monday-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृतार्थ का कत्ल: रविवार रात में हो गई थी हत्या...सोमवार को लाश लेकर अस्पतालों में पहुंचा; इस रिपोर्ट से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृतार्थ का कत्ल: रविवार रात में हो गई थी हत्या...सोमवार को लाश लेकर अस्पतालों में पहुंचा; इस रिपोर्ट से खुलासा
Tue, 24 Sep 2024 02:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस में सहपऊ के गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल (आवासीय) के कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कृतार्थ की हत्या रविवार की देर रात किसी समय हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने यह बिल्कुल साफ कर दिया है। रिपोर्ट में साफ लिखा है कि पोस्टमार्टम से ठीक 12 घंटे पहले उसका गला दबाया गया था।
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
इस हिसाब से तो हॉस्टल में ही वारदात को अंजाम दिया गया होगा। यह अलग बात है कि सोमवार की सुबह 5 बजे पता उस वक्त चला, जब वह उठा नहीं। पहले साथ के बच्चों ने जगाया, फिर योग शिक्षक ने। जब शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो हल्ला मचा और प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गया।
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
योग शिक्षक ने पूछताछ में पुलिस को जो बताया उसके मुताबिक प्रबंधक उसे लेकर पहले सादाबाद के एक अस्पताल में गया और फिर सीधे आगरा। वहां चिकित्सकों ने कृतार्थ को मृत घोषित कर दिया, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब उसकी हत्या रविवार की रात को हो गई थी तो प्रबंधक सोमवार को उसकी लाश लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक क्यों दौड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस मुख्यालय से महज 30 किलोमीटर दूर सहपऊ कस्बा है। यहां से आठ किमी दूर गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल में 600 बच्चे पढ़ते हैं, जबकि 24 बच्चे हॉस्टल में ही रहते हैं। यह सभी पांचवीं क्लास तक के हैं। इन सभी 24 बच्चों के रहने के लिए एक हॉल बना है, जिसमें सभी के बिस्तर लगे हैं।
विज्ञापन
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
तुरसेन गांव निवासी श्रीकृष्ण का बेटा कृतार्थ (11) भी यहां पिछले तीन साल से था। वह कक्षा दो का छात्र था। दरअसल, सुबह साढ़े पांच बजे सभी बच्चों को योग कराया जाता है। लिहाजा इससे पहले बच्चे उठ जाते हैं। जब कृतार्थ नहीं जगा तो दूसरे बच्चों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह हिला तक नहीं।