{"_id":"66f2562513a8077c41053d39","slug":"hathras-murder-class-2-student-kritarth-was-murdered-by-strangulation-revealed-in-post-mortem-report-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृतार्थ का कत्ल: पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा... सामने आया कक्षा दो के छात्र की मौत का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृतार्थ का कत्ल: पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा... सामने आया कक्षा दो के छात्र की मौत का सच
Tue, 24 Sep 2024 01:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हाथरस के गांव रसगवां के स्कूल के छात्रावास में रहकर उसी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाले ग्यारह वर्षीय कृतार्थ की हत्या गला दबाकर हुई थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होना पाया गया है।
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
वह गांव से रोज बस में स्कूल पढ़ने आती थी। कृतार्थ उसके पिता का एक ही पुत्र था। उसकी मौत की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। इसके साथ ही पूरे गांव में शोक लहर दौड़ गई। शाम को पोस्टपार्टम होने के बाद उसका शव जैसे ही गांव पहुंचा तो उसके परिवार में रुदन मच गया। बड़े ही गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
आखिर क्या वजह थी, जो मासूम कृतार्थ की हुई हत्या, तमाम सवाल खडे़
कृतार्थ की हत्या की आखिर वजह क्या थी? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के मौत आने के बाद अब उसकी हत्या पर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस को इन सवालों के जवाब खोजने होंगे।
कृतार्थ की हत्या की आखिर वजह क्या थी? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के मौत आने के बाद अब उसकी हत्या पर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस को इन सवालों के जवाब खोजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
उसके पिता के अनुसार, उसने उसके पुत्र से रात दस बजे फोन पर वार्ता हुई थी। इसका अर्थ यह ही कि कृतार्थ की हत्या रात दस बजे के बाद हुई होगी। इसके साथ ही आखिर कृतार्थ की हत्या करने से किस आदमी को कोई फायदा हो सकता है। कृतार्थ के परिवार से कोई बदला लेना तो नहीं चाहता था। यदि ऐसा है तो हत्यारा जब सभी बच्चे सो गए तब आया होगा, तब वह अपना काम करके वापस चला गया होगा।
विज्ञापन
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी गाड़ी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर हुआ हंगामा
उधर, सहपऊ पुलिस ने कोतवाली में हंगामे की आशंका को देखते हुए गाड़ी को रास्ते में रुकवाकर शव को दूसरी गाड़ी में रखवाकर पोस्टपार्टम के लिए हाथरस भिजवा दिया। इधर, कोतवाली में मृत किशोर के पिता और चाचा के साथ अन्य ग्रामीण शव आने का इंतजार कर रहे थे। शव के साथ चल रहे मृतक के ताऊ ने उनको मोबाइल पर पूरी घटना की जानकारी दी।