फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Raghuvanshi: शादी के समय लिए सात वचन... मगर प्रेमी को पाने की जिद में बनी पति की दुश्मन; बेवफाई की कहानी

Sat, 14 Jun 2025 11:13 AM IST
शाहरुख खान रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Jun 2025 11:13 AM IST
सार

Indore Couple Case Explained: अलीगढ़ में भी सोनम और मुस्कान जैसे ही कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के आरोप में कई महिलाएं जेल में बंद हैं। जिला कारागार में कुल 38 महिलाएं हत्या के अपराध में जेल में हैं, जिनमें 28 को सजा हो चुकी है, जबकि 10 के मुकदमे अभी विचाराधीन हैं। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: From Sacred Vows to Betrayal Obsessed with Lover, Sonam Killed Her Husband
राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
जिस दांपत्य रिश्ते को सात जन्मों का पवित्र बंधन कहा व माना जाता है। वही रिश्ता आज मुस्कान और सोनम सरीखी युवतियों के कारण कलंकित हो रहा है। इसे रिश्तों में जुड़ाव की कमी कहें या आईटी के इस दौर में बदलती संस्कृति को इसका कारण मानें। वजह जो भी है, मगर इतना जरूर है कि हमारी संस्कृति व सभ्यता पर आईटी (तकनीकी) संस्कृति हावी हो रही है। यही वजह है कि शादीशुदा के किसी अन्य से प्यार (एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन) के फेर में अपने जिले में भी कई महिलाएं मुस्कान व सोनम जैसी बनी हैं, जिन्होंने अपने पतियों की हत्या कराईं। पेश है बेवफाई के कुछ किस्से...
Raja Raghuvanshi Murder Case: From Sacred Vows to Betrayal Obsessed with Lover, Sonam Killed Her Husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Image
केस:-एक
पति ने की आत्महत्या, पत्नी बनाती रही वीडियो

कस्बा चंडौस के 30 वर्षीय अर्जुन की शादी वर्ष 2013 में इगलास के गांव कलींजरी निवासी सर्वेश संग हुई। कुछ माह पहले अर्जुन अपनी पत्नी सर्वेश को साथ लेकर नोएडा रहने लगा। जहां पति के साथ सर्वेश भी एक निजी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने लगी। यहीं पर दिल्ली मदनपुर खादर के अनिकेत से सर्वेश के संबंध हो गए। एक मर्तबा दोनों गायब भी हुए। मगर पुलिस दोनों को पकड़ लाई। इसके बाद अर्जुन सर्वेश को लेकर चंडौस आ गया था। मगर सर्वेश का अनिकेत से मोबाइल पर बातचीत करना बंद नहीं था। इसी से तंग आकर अर्जुन ने 14 मई 2025 की रात आत्महत्या कर ली। उस समय सर्वेश वीडियो बनाती रही। बाद में पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया।
Raja Raghuvanshi Murder Case: From Sacred Vows to Betrayal Obsessed with Lover, Sonam Killed Her Husband
crime - फोटो : अमर उजाला
केस:- दो
बहनोई के प्यार में पागल शौहर को पत्नी ने मरवा डाला

क्वार्सी के चिलकौरा ताजबाग कॉलोनी में महिला और उसके ननदोई की प्रेम कहानी में बाधा बन रहे पति मो. चमन खां की हत्या कर दी गई। उल्टा महिला खैरूनिशां ने 09 अप्रैल 2025 को पुलिस को झूठी कहानी सुनाकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। जब पुलिस जांच हुई तो महिला व प्रेमी ननदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में उजागर हुआ कि उसी शाम चमन को उसका बहनोई मो. अली निवासी गढिय़ा एलमपुर बन्नादेवी अपनी बाइक से नोएडा के दादरी क्षेत्र में ले गया था। जहां गांव सैंथली व नगला नैनसुख के मध्य खेतों में बिठाकर चमन को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो ईंट से सिर व चेहरे पर प्रहार कर उसकी हत्या कर शव वहीं छिपा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: From Sacred Vows to Betrayal Obsessed with Lover, Sonam Killed Her Husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
केस:- तीन
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मरवाने को दी एक लाख की सुपारी

कोतवाली इगलास के गांव सूरजा करौली निवासी करुआ सिंह का शव 23 फरवरी 2025 को बांस फतेली के रजवाहे में मिला। पुलिस जांच में उसकी पत्नी कमलेश से पूछताछ की तो कहानी खुलकर सामने आ गई। कमलेश के गांव के ही नीरज के साथ संबंध थे। पति को इसकी जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगा। इस पर कमलेश ने अपने प्रेमी की मदद से जितेंद्र उर्फ जीतू को एक लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करने की योजना बनाई। जिस पर जितेंद्र ने करुआ सिंह को शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: From Sacred Vows to Betrayal Obsessed with Lover, Sonam Killed Her Husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
केस:- चार
प्रेमी संग मिलकर पति को मारकर नदी में दफनाया

कोतवाली इगलास के नगला अहवासी निवासी जितेंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी करता था। 11 जनवरी को अचानक वह गायब हो गया। इस पर उसके दोस्त राहुल ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो जितेंद्र की पत्नी रेखा की मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि उसके पूर्व नेवी कर्मी जयवीर से प्रेम संबंध थे। इन्हीं संबंधों की खातिर दोनों ने मिलकर जितेंद्र की हत्या कर दी। फिर शव को करबन नदी में दफना दिया। पुलिस ने निशानदेही पर शव बरामद कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed