{"_id":"5f8912a05cf7176ba67ffa87","slug":"hathras-rape-case-victim-news-cbi-team-searched-the-house-of-the-accused-took-away-mobiles-and-clothes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: सीबीआई ने खंगाला आरोपियों का घर, मोबाइल और कपड़ों से खुलेगा राज, परिजनों की देखी कॉल डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: सीबीआई ने खंगाला आरोपियों का घर, मोबाइल और कपड़ों से खुलेगा राज, परिजनों की देखी कॉल डिटेल
Fri, 16 Oct 2020 08:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा में बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम गुरुवार को फिर गांव पहुंची। टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक आरोपियों के घरों को खंगाला और कपड़ों से लेकर मोबाइल फोन तक के बारे में जानकारी ली और परिवार के सदस्यों के फोन की कॉल डिटेल देखी। हालांकि, आरोपियों के परिजनों से टीम ने अभी विस्तार से पूछताछ नहीं की। इसके अलावा सीबीआई ने कई अन्य लोगों से भी कैंप कार्यालय में पूछताछ की और विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच पड़ताल की।
सीबीआई की टीम ने आरोपियों के घर खंगाले
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बिटिया के गांव पहुंची। टीम सबसे पहले आरोपी संदीप, रामू व रवि के घरों पर गई। इन सभी के घर एक ही परिसर में हैं। सीबीआई के आने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों के घरों को चारों तरफ से घेर लिया और सभी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। एक टीम ने जहां इन आरोपियों के घरों को खंगाला।
सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, थोड़ी देर बाद दूसरी टीम ने आरोपी लवकुश के घर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। लवकुश का घर इन तीन आरोपियों के घर से थोड़ी दूर पर है। टीम ने वहां करीब दो घंटे तक गहनता से छानबीन की। छानबीन के दौरान सीबीआई ने यह देखा कि इन आरोपियों के घर पर कोई संदिग्ध वस्तु अथवा इस केस से संबंधित कोई दस्तावेज तो नहीं है। टीम ने आरोपियों के घरों की छतों पर चढ़कर देखा कि वहां से घटना स्थल और बिटिया के परिवार का घर कितनी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के घर में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
करीब साढ़े तीन घंटे की छानबीन के दौरान टीमों ने आरोपियों के परिजनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल देखी। नंबरों के बारे में जानकारी हासिल की। आरोपियों के कपड़ों के बारे में पूछताछ की और यह भी देखा कि इस घटना से संबंधित कोई दस्तावेज तो वहां नहीं है। परिजनों से यह भी पूछा कि उस दिन आरोपी कौन से कपड़े पहने थे, हालांकि परिजन इसे लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
सीढ़ी लगाकर छत पर जाते सीबीआई टीम के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो कुछ सामान टीम अपने साथ ले गई है। जिसमें कपड़े आदि शामिल हैं। अब सीबीआई बिटिया के परिजनों से फिर पूछताछ कर सकती है और जेल में जाकर आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है। आरोपियों को रिमांड पर भी ले सकती है।