{"_id":"66f252a47c4eb2377a0ba83a","slug":"hathras-murder-student-had-asked-his-father-for-200-rupees-on-21st-september-through-phone-pay-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृतार्थ का कत्ल: 21 सितंबर को फोन पे से मंगाए थे 200 रुपये...मौत से एक दिन पहले रात में ये सामान लाया था मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृतार्थ का कत्ल: 21 सितंबर को फोन पे से मंगाए थे 200 रुपये...मौत से एक दिन पहले रात में ये सामान लाया था मासूम
Tue, 24 Sep 2024 12:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में सहपऊ के गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल (आवासीय) के कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के बाद से अन्य छात्र भी सहमे हुए हैं। इस घटना की सूचना के बाद अन्य बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और अपने बच्चों को लेकर चले गए।
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों का कहना था कि यहां बच्चों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। स्कूल प्रबंधक पर ही आरोप लग रहे हैं। उन्हें अब इस स्कूल में अपने बच्चे नहीं पढ़ाने हैं। इस स्कूल के छात्रावास में वर्तमान में 24 बच्चे रहते थे। फिलहाल छात्रावास पूरी तरह से खाली हो गया है। जो बच्चे स्कूल बस या अन्य साधनों से स्कूल आते हैं, वह स्कूल बंद होने पर लौट गए।
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
पिता श्रीकृष्ण ने बताया कि रविवार रात 10 बजे उनकी कृतार्थ से फोन पर बात हुई थी। इससे साफ है कि उसकी हत्या इसके बाद ही हुई है। अन्य बच्चे सो गए होंगे, तभी यह घटना हुई होगी। फिर इस मासूम की हत्या की हत्या से किसी को क्या फायदा होगा। किसी रंजिश से फिलहाल परिजन इनकार रहे हैं। शक की सुई प्रबंधक की ओर घूम रही है। जब हत्या हो गई थी तो वह क्यों परिजनों को उसके बीमार होने की सूचना देकर गुमराह करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
कृतार्थ की हत्या की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। इसके साथ ही पूरे गांव में शोक लहर दौड़ गई। शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव जैसे ही गांव पहुंचा तो परिवार में करुण-क्रंदन मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Hathras Murder
- फोटो : अमर उजाला
बुखार आने पर चार सितंबर को घर आया था कृतार्थ
कृतार्थ को छात्रावास में रहने के दौरान बुखार आया था। बुखार आने की सूचना पर पिता श्रीकृष्ण चार सितंबर को उसे घर ले आए थे। ठीक होने पर उसे वापस छात्रावास में छोड़ आए थे। पिता का कहना है कि हमें क्या पता था कि अब हम फिर से अपने बेटे से नहीं मिल पाएंगे। पूरा परिवार बेटे के लौटने का इंतजार कर रहा है। अब मैं उसकी मां से कैसे नजरें मिला पाऊंगा।
कृतार्थ को छात्रावास में रहने के दौरान बुखार आया था। बुखार आने की सूचना पर पिता श्रीकृष्ण चार सितंबर को उसे घर ले आए थे। ठीक होने पर उसे वापस छात्रावास में छोड़ आए थे। पिता का कहना है कि हमें क्या पता था कि अब हम फिर से अपने बेटे से नहीं मिल पाएंगे। पूरा परिवार बेटे के लौटने का इंतजार कर रहा है। अब मैं उसकी मां से कैसे नजरें मिला पाऊंगा।