हाथरस में जिलाधिकारी के चालक की बेटी की हत्या की जांच जारी है। हत्या कर फरार हुए आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, डीएम के चालक ने पुत्रवधु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, मृतक युवती कल्पिता के भाई विशाल की शादी चार साल पहले साल 2021 में शहर के ही खोंड़ा हजारी निवासी ज्योति के साथ हुई थी। 2024 से दंपती के बीच विवाद चल रहा है। पिछले छह माह से ज्योति पति से अलग रह रही है।
दोनों के बीच तलाक का मुकदमा भी एक साल से न्यायालय में विचाराधीन है। जिलाधिकारी के चालक के रूप में तैनात राकेश शर्मा के परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा सबसे बड़ा बेटा विशाल (25) और तीसरे नंबर का बेटा आकाश (21) हैं।
2 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी कल्पिता (24) दूसरे नंबर की थी। बड़े बेटे विशाल की पैतृक गांव दर्शना में परचून की दुकान है, जबकि छोटा बेटा आकाश बीए में पढ़ रहा है। कल्पिता की अभी शादी तय नहीं हुई थी। पूरा परिवार साथ ही रहता है।
3 of 9
विलाप करते परिजन और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़े बेटे के अपनी पत्नी से विवाद के बाद परिवार के लोग परेशान चल रहे थे। हालांकि उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि यह विवाद उनके घर की खुशियां छीन लेगा। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।
4 of 9
विलाप करते परिजन और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुत्रवधू के गुलशन से संबंधों का विरोध करता था परिवार
घटना की प्राथमिकी में राकेश शर्मा ने कहा है कि उनकी पुत्रवधू ज्योति के आरोपी गुलशन से घनिष्ठ और अनैतिक संबंध थे, जिसका हम विरोध करते थे। ज्योति ने तलाक का मुकदमा भी दायर किया हुआ है। इसी वजह से गुलशन हमारे परिवार से रंजिश रखता था। गुलशन ने ज्योति, श्याम उर्फ सूरज, नवीन के साथ मिलकर हत्या की है। नवीन बुलेट चला रहा था और गुलशन ने गोली मारी। श्याम ज्योति की बुआ का लड़का है।
5 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
हाथरस में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मां के साथ बाजार जा रही स्कूटी सवार डीएम के चालक की बेटी कल्पिता शर्मा उर्फ टिंकल (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली बाजू को चीरते हुए फेफड़ों में जा घुसी। बुलेट सवार युवकों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। कल्पिता मथुरा के सरकारी अस्पताल में नर्स थी। मृतका के पिता का आरोप है कि उनके बेटे विशाल की पत्नी ज्योति ने अपने दोस्त से यह हत्या कराई है। इस वारदात में उनके घर से चोरी हुए रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया है।