हाथरस में जिलाधिकारी के ड्राइवर की बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। चालक की बेटी कल्पिता शर्मा की हत्या से पहले बुलेट सवार हमलावर तहसील गेट के आसपास घूम रहे थे और रेकी कर रहे थे। दो घंटे पहले भी उन्हें वहां देखा गया था। पुलिस जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हत्यारोपी गुलशन करीब दो घंटे पहले तहसील गेट के बाहर कुछ देर बैठा भी रहा। कल्पिता घटना से करीब पौन घंटा पहले मथुरा से हाथरस पहुंची थी।
2 of 8
बेटी की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का मानना है कि इसी के चलते वह रेकी कर रहे होंगे, लेकिन उस समय वारदात नहीं कर पाए अथवा वह कब निकल गई, इन्हें पता नहीं चल पाया। कल्पिता के पिता राकेश शर्मा का एक घर कलेक्ट्रेट के निकट गांव दर्शना में हैं। वहां पर उसका भाई विशाल दर्शना पर परचून की दुकान चलाता है। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गया।
3 of 8
हाथरस में तहसील के सामने युवती की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी गोली भी चलाना चाहता था हमलावर
कल्पिता को एक गोली मारी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट सवार युवक दूसरी गोली भी मारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ, क्योंकि एक गोली मारने के बाद भी उसने कल्पिता की तरफ रिवाल्वर तानी थी।
4 of 8
युवती की हत्या के बाद परिजन और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
हाथरस में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मां के साथ बाजार जा रही स्कूटी सवार डीएम के चालक की बेटी कल्पिता शर्मा उर्फ टिंकल (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली बाजू को चीरते हुए फेफड़ों में जा घुसी। बुलेट सवार युवकों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। कल्पिता मथुरा के सरकारी अस्पताल में नर्स थी। मृतका के पिता का आरोप है कि उनके बेटे विशाल की पत्नी ज्योति ने अपने दोस्त से यह हत्या कराई है। इस वारदात में उनके घर से चोरी हुए रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया है।
5 of 8
कल्पिता शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम के चालक राकेश शर्मा का परिवार तहसील परिसर में ही रहता है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कल्पिता अपनी मां उर्मिला के साथ स्कूटी से बाजार खरीदारी करने जा रही थी। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कल्पिता स्कूटी चला रही थी और मां पीछे बैठी थी। जब यह दोनों सदर तहसील के गेट पर पहुंचे, तभी पीछे से आई बुलेट ने इन्हें ओवरटेक किया और पीछे बैठे युवक ने कल्पिता पर गोली चला दी।