फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: सीबीआई पहुंची जेल, आरोपियों से एकांत में की पूछताछ, आसपास नहीं दिखा कारागार प्रशासन

Tue, 20 Oct 2020 09:43 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 20 Oct 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras case latest updates CBI reaches Aligarh jail records statements of four accused 
जेल से बाहर निकलते सीबीआई के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड की जांच में जुटी सीबीआई टीम का सोमवार का दिन जेल और मेडिकल कॉलेज के नाम रहा। टीम ने सुबह ही अलीगढ़ में दस्तक दे दी और दो खेमों में बंटकर जिला कारागार व जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंची। जेल में डीएसपी सीमा पाहुजा की अगुवाई में पहुंची छह सदस्यीय टीम ने सात घंटे तक एकांत में एक-एक कर चारों आरोपियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। 

Hathras case latest updates CBI reaches Aligarh jail records statements of four accused 
जेल से बाहर निकलते सीबीआई के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यह टीम हाथरस न्यायालय का बयान लेने संबंधी आदेश लेकर पहुंची थी। उम्मीद है कि अब सीबीआई जल्द ही आरोपियों की रिमांड का आवेदन कर सकती है या दोबारा भी पूछताछ के लिए आ सकती है। इस दौरान जेल प्रशासन व जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

Hathras case latest updates CBI reaches Aligarh jail records statements of four accused 
जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
टीम ने अलीगढ़ शहर में सुबह 10 बजे ही दस्तक दे दी थी। एक टीम सीधे मेडिकल कॉलेज करीब साढ़े दस बजे पहुंची, जबकि सीमा पाहुजा की अगुवाई वाली टीम करीब 11:52 पर जेल पर पहुंची। यहां जेल गेट पर अपना परिचय व अदालत का आदेश दिखाते हुए लिखा पढ़ी के बाद प्रवेश किया। इसके बाद कारागार अधिकारियों ने चारों आरोपियों क्रमश: संदीप, रामू, लवकुश व रवि को कारागार के लिपिक ऑफिस बिल्डिंग में उनके समक्ष पेश किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras case latest updates CBI reaches Aligarh jail records statements of four accused 
जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कारागार प्रशासन ने पूरी तरह सीबीआई टीम व आरोपियों से दूरी बना ली। फिर वहां चारों से सीबीआई टीम के एक-एक सदस्य अलग-अलग पूछताछ करने व बयान दर्ज करने में जुट गए। यह क्रम निरंतर शाम सवा सात बजे तक चला और 7:25 बजे टीम जेल से रवाना हो गई। सूत्रों की मानें तो इस दौरान संदीप से टीम के अधिकारी-कर्मचारी कुछ ज्यादा ही पूछताछ करते रहे। 

विज्ञापन
Hathras case latest updates CBI reaches Aligarh jail records statements of four accused 
जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
कानून के जानकारों के अनुसार चूंकि सीबीआई टीम कोर्ट का आदेश लेकर बयान दर्ज करने आई थी। इनसे बातचीत में जो भी सामने आया होगा, उन तथ्यों पर बाहर काम करेगी। जरूरत हुई तो फिर पूछताछ करने आ सकती है या फिर सीधे रिमांड भी मांग सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed