फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: एडीएम कंपाउंड के पास बिल्डर पर बरसाईं गोलियां... छह साल पहले एमबीए छात्र को भी यहीं मारी थी गोली

Tue, 22 Jul 2025 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jul 2025 11:43 AM IST
सार

अलीगढ़ के एडीएम कंपाउंड के पास वीवीआईपी इलाके में बिल्डर को ताबड़तोड़ गोलियां मारीं गई हैं। छह साल बाद फिर सनसनीखेज वारदात हुई है। एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। 

विज्ञापन
Builder shot in VVIP area near ADM compound in Aligarh
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां का फाइल फोटो और बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगढ़ के वीवीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले एडीएम कंपाउंड के आसपास की सुरक्षा पर छह वर्ष बाद फिर सवाल खड़ा हुआ है। सोमवार को लाडले बिल्डर पर हुए हमले की तरह वर्ष 2019 में एमबीए छात्र को भी इसी तरह गोली मारकर बाइक सवार शूटर एएमयू परिसर में जा घुसे थे। इस  वारदात में भी बुलट सवार शूटर एएमयू में जा घुसे। हालांकि चंद घंटों के प्रयास के बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।


सिविल लाइंस का यह इलाका बेहद वीवीआईपी व पॉश माना जाता है। एएमयू सर्किल को मेडिकल रोड से जोड़ने वाले इस इलाके की एक पट्टी पर एएमयू की बाउंड्री है। उसी बीच राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति का आवास है। 

 
Builder shot in VVIP area near ADM compound in Aligarh
अस्पताल में बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं एडीएम कंपाउंड में जिले के सीडीओ सहित कई एडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के आवास हैं। एएमयू की बाउंड्री खत्म होते ही एएमयू से जुड़े तमाम लोगों की कोठियां हैं। इस इलाके में सबसे पहले तो एएमयू सर्किल पर एएमयू के सुरक्षा बल के अलावा सिविल लाइंस पुलिस रहती है। 

 
Builder shot in VVIP area near ADM compound in Aligarh
सीसीटीवी में कैद हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कुलपति आवास पर सुरक्षा कर्मी रहते हैं। इसके बाद एडीएम कंपाउंड के द्वार पर भी सुरक्षा रहती है। दिन में पुलिस वाहन भी सक्रिय रहता है। बावजूद इसके इस इलाके में वारदात सुरक्षा पर सवाल खड़ी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Builder shot in VVIP area near ADM compound in Aligarh
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां को ई-रिक्शा से अस्पताल लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनते ही दौड़ी पुलिस, ई-रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल
दोपहर करीब 1:45 बजे के आसपास हुई इस वारदात की सूचना सबसे पहले किसी राहगीर ने 1:49 बजे एसएचओ सिविल लाइंस राजवीर सिंह परमार को दी। वे थाने में ही थे। सुनते ही मौके पर पहुंच गए। रास्ते से ही उन्होंने मेडिकल चौकी व दोदपुर चौकी प्रभारी के साथ सीओ को खबर दी। 

 
विज्ञापन
Builder shot in VVIP area near ADM compound in Aligarh
इसी जगह पर बिल्डर को मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर जो जिस हालत में थे, भाग लिए। सबसे पहले पहुंचे एसएचओ व मेडिकल चौकी प्रभारी ने एक टिर्री रुकवाई। उसी में बिल्डर को लिटाकर मेडिकल पहुंचाया। एसएचओ को कहना था कि हालांकि एंबुलेंस के लिए भी सूचना दी गई थी मगर घायल की सांस चल रही थीं। इसलिए देरी किए बिना वहां टिर्री को आता देख उसमें ही भेजना उचित समझा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed