फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मेरी प्रेमिका से उसकी दोस्ती थी, इसलिए...', आदम का चौंकाने वाला कबूलनामा; चार गोली मारने का कारण भी बताया

Tue, 22 Jul 2025 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jul 2025 11:25 AM IST
सार

अलीगढ़ में बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस हिरासत में लिए गए दो युवकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक युवक ने खुद की प्रेमिका से दोस्ती के शक में बिल्डर पर हमले की बात कुबूल की है। 

विज्ञापन
Aligarh Crime News Man Shoots Builder Over Suspicion of Affair With Girlfriend, Confesses to Police
अलीगढ़ में बिल्डर पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में जामिया उर्दू रोड पर सोमवार दोपहर स्कूटी सवार बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां (48) पर हुए हमले में पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी आदम और वसीम से पूछताछ की। पूछताछ में आदम ने बिल्डर पर हमले के कारणों का जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। 


आदम ने अपनी प्रेमिका से लाडले की दोस्ती के शक में यह हमला किया है। उसने यह हमला पहली बार नहीं किया, बल्कि इससे पहले भी एक मर्तबा एसपी सिटी आवास के सामने करीब डेढ़ दशक पहले लाडले पर हमला किया था।
Aligarh Crime News Man Shoots Builder Over Suspicion of Affair With Girlfriend, Confesses to Police
सीसीटीवी में कैद हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काम के सिलसिले में लाडले के घर आती जाती है आदम की प्रेमिका  
सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि इस मुकदमे में नामजद किए गए और सीसीटीवी में पहचाने गए दोनों आरोपी आदम व वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उजागर हुआ है कि आदम की प्रेमिका काम के सिलसिले में लाडले के घर आती जाती है। 

 
Aligarh Crime News Man Shoots Builder Over Suspicion of Affair With Girlfriend, Confesses to Police
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां को ई-रिक्शा से अस्पताल लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाडले ने उसे रहने के लिए ठिकाना भी दे रखा है। आदम को संदेह है कि लाडले की उससे दोस्ती बढ़ती जा रही है। बिल्डर उससे मेल-जोल पर भी रोकटोक करता है। इसी संदेह में इस रंजिश की नींव करीब दो वर्ष पहले पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Crime News Man Shoots Builder Over Suspicion of Affair With Girlfriend, Confesses to Police
बिल्डर जुल्फिकार उर्फ लाडले खां की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी बिल्डर पर हमला कर चुका था आरोपी
इसी क्रम में पहले आदम ने खुद पर जीवनगढ़ इलाके में फायरिंग का आरोप लगाया। जिसमें लाडले पर मुकदमा दर्ज कराया। मगर पुलिस जांच में मुकदमा झूठा पाया गया। जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया। इसके बाद करीब एक वर्ष पहले लाडले व उसके भाई पर एसपी सिटी आवास के सामने लालडिग्गी रोड पर फायरिंग हुई। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए। 

 
विज्ञापन
Aligarh Crime News Man Shoots Builder Over Suspicion of Affair With Girlfriend, Confesses to Police
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना में आदम को पुलिस ने जेल भेजा था। बिल्डर के भाई शहजी ने भी सोमवार को हमले के बाद दर्ज कराए मुकदमे में इस हमले का जिक्र किया है। मगर रंजिश के कारणों का जिक्र नहीं किया। मगर आदम ने स्वीकारा है कि उसी रंजिश में सोमवार को उसने लाडले पर हत्या के इरादे से फायरिंग की। वह उसे मृत समझकर ही वहां से हवाई फायरिंग करते हुए भागा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed