{"_id":"62df4f358c97ca01c04769d8","slug":"aligarh-triple-murder-mother-used-to-caress-accused-son-saurabh-killed-him-first","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Triple Murder: जो करती थी सबसे ज्यादा दुलार, पहले उसे ही मारा, कातिल बेटे का कबूलनामा सुन खड़े हुए रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Murder: जो करती थी सबसे ज्यादा दुलार, पहले उसे ही मारा, कातिल बेटे का कबूलनामा सुन खड़े हुए रोंगटे
Tue, 26 Jul 2022 08:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Jul 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र की विकास नगर कालोनी में सोमवार शाम बेटे ने नृशंसतापूर्वक तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। संपत्ति व रुपयों की खातिर उसने घर में अपने बुजुर्ग माता-पिता और मासूम भतीजी तीनों को घर में मौजूद हथौड़े और पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा। उसके बाद आरोपी पैदल चलकर थाने पहुंच गया। इस तिहरे हत्याकांड की खबर पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत ओमप्रकाश (62), सोमवती (57) और फाल्गुनी उर्फ शिवा (3) के रूप में हुई है।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में बेड के नीचे छिपाए दोनों शव, चेहरे पर नहीं शिकन
थाने पहुंचे सौरभ ने कहा कि उसने अपने माता-पिता को मार दिया है। पुलिस ने पूछा कि शव कहां हैं तो बताया कि घर के कमरे में बेड के नीचे दोनों के शव हैं। फिर पूछा गया कि हत्या कैसे की तो बताया कि हथौड़े और पत्थर से और फिर जवाब दिया कि हथौड़ा बालकनी या बाथरूम में पड़ा मिलेगा। इस दौरान उसके चेहरे पर किसी तरह की शिकन तक नहीं थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस बात का खुलासा होगा कि शरीर पर कितने प्रहार हुए हैं और किस तरह की चोट हैं।

सुबह से उधर ही खेल रही थी बेटी, दी तहरीर
रामेश्वर ने पुलिस को देर रात अपने भाई सौरभ के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि बड़ी बेटी के स्कूल जाने के बाद वह खुद सब्जी लेने गया था। उसी समय उसकी छोटी बेटी दादा दादी के पास चली गई थी। जब वह लौटकर आया तो सौरभ भी वहां मौजूद था और शिवा खेल रही थी।
रामेश्वर ने पुलिस को देर रात अपने भाई सौरभ के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि बड़ी बेटी के स्कूल जाने के बाद वह खुद सब्जी लेने गया था। उसी समय उसकी छोटी बेटी दादा दादी के पास चली गई थी। जब वह लौटकर आया तो सौरभ भी वहां मौजूद था और शिवा खेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फिर दोपहर में वह जिम जाते समय सौरभ से कहकर गया था कि शिवा का ध्यान रखना। यह खेल रही है। इसके बाद शाम को यह घटना हो गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले में सब हैरान, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
इस घटना के बाद एक बात यह उजागर हुई कि यह परिवार किसी से ज्यादा मोहल्ले में ताल्लुक नहीं रखता था। किसी का इनके घर या इनका किसी के घर बहुत आना जाना नहीं था। मगर घटना के बाद दरवाजे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।