फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में भाजपा नेता कत्ल: चेहरे का कोई ऐसा हिस्सा न छोड़ा, जहां गोली न मारी हो, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ सिर

Sat, 26 Jul 2025 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Jul 2025 11:17 AM IST
सार

यूपी के अलीगढ़ में भाजपा नेता की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम में उजागर हुआ है कि एक ही साइड से चेहरा-सिर-गर्दन में गोलियां मारी गई थीं। 

विज्ञापन
Aligarh Bjp Leader Murder Post-mortem revealed that attacker shot face head and neck from same side
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के हरदुआगंज में प्रापर्टी डीलर व ट्रांसपोर्टर सोनू की हत्या करने आए हमलावरों ने सोनू के चेहरे पर ही सात गोलियां दागीं। जिससे उसका चेहरा व सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और मौत हो गई। यह खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ है।


दूसरी सबसे खास बात ये कि सातों गोलियां सोनू की बगल की सीट पर बैठे हमलावर ने ही मारी हैं। बाहर खड़े हमलावर द्वारा चलाई गई गोली शायद सोनू को नहीं लगी। उससे बस गाड़ी के शीशे टूटे हैं।

 
Aligarh Bjp Leader Murder Post-mortem revealed that attacker shot face head and neck from same side
अलीगढ़ में भाजपा नेता की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू को जो सात गोलियां लगीं। वह सातों ड्राइवर के बगल वाली साइड से ही लगीं। चार गोलियां चेहरा और सिर व गर्दन के हिस्से में फंसी मिलीं, जिसमें पहली गोली कंधे में फंसी मिली। इसके बाद दो गोलियां सिर में कनपटी की साइड से फंसी मिलीं। 

 
Aligarh Bjp Leader Murder Post-mortem revealed that attacker shot face head and neck from same side
अलीगढ़ में भाजपा नेता की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक गोली गर्दन में फंसी मिली। इसके अलावा तीन गोलियों में से एक सिर के आर पार हुई, जबकि दो माथे व कनपटी को छूती हुई निकली हैं। जिससे पूरा चेहरा व सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा घटनास्थल पर चार गोलियां फ्रंट साइड से गाड़ी में लगी हैं, जिनसे पीछे तक का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ। एक गोली से सोनू के बगल का शीशा भी क्षतिग्रस्त हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Bjp Leader Murder Post-mortem revealed that attacker shot face head and neck from same side
शैलेंद्र सिंह उर्फ सोनू चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष की गोलियों से भूनकर हत्या
अलीगढ़ के तालानगरी इलाके में शुक्रवार सुबह सांसद के करीबी, भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी (45) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने गांव से निकलते ही कार सवार प्रॉपर्टी डीलर को रोककर दिनदहाड़े इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Aligarh Bjp Leader Murder Post-mortem revealed that attacker shot face head and neck from same side
गोली लगने से कार के शीशे में हुए छेद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रॉपर्टी डीलर को सात गोलियां मारी गई। वारदात की खबर पर एसएसपी सहित पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। हालांकि शाम तक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी, मगर पुलिस की तीन टीमें पुरानी रंजिश, व्यापारिक व राजनीतिक पहलुओं पर जांच कर रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed