{"_id":"5f3ebdb78ebc3e3d1b683248","slug":"yogita-gautam-agra-murder-case-news-policemen-arrested-accused-doctor-by-becoming-patient","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी तक ऐसे पहुंची पुलिस, पढ़ें पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी तक ऐसे पहुंची पुलिस, पढ़ें पूरा घटनाक्रम
Fri, 21 Aug 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता गौतम की हत्या के आरोपी डॉ. विवेक तिवारी की गिरफ्तारी के लिए आगरा पुलिस ने जाल बुना। पुलिसवाले उरई में उसके पास मरीज बनकर पहुंचे। जब यकीन हो गया कि आसपास कोई नहीं है, तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके मोबाइल की लोकेशन मंगलवार की शाम आगरा में डॉ. योगिता के घर के पास की थी, इससे पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या उसी ने की है। अगली स्लाइड्स में पढ़ें पूरा घटनाक्रम..
घटना का खुलासा करते एसएसपी बबलू कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के पुलिस अफसरों ने बुधवार की शाम को जालौन के पुलिस अफसरों से बात की। उन्हें बताया कि उसे सतर्कता से पकड़ना होगा, वो भाग सकता है या फिर हंगामा खड़ा कर सकता है। इस पर सिपाही मरीज बनकर पहुंचा। दूसरा बाहर खड़ा रहा। सिपाही ने बातों बातों में पूछा कि वह मंगलवार की शाम भी आया था, क्या वह कहीं बाहर गए थे।
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विवेक ने कहा कि वो तो यहीं था, बाहर जा ही नहीं सकता, क्योंकि वह तो क्वारंटीन है। इस पर जब आसपास कोई और नजर नहीं आया तो दोनों सिपाहियों ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में आगरा पुलिस के पहुंचने पर उसके सुुपुर्द कर दिया। योगिता आगरा में राहुल गोयल के मकान में किराए पर रहती थी। मकान केबाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों में विवेक की कार आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या में पुलिस टीम के सही समन्वय से आरोपी चार घंटे में ही पकड़ लिया गया। तीन जिलों आगरा, जालौन और कानपुर की टीम ने मिलकर काम किया। आईजी ए सतीश गणेश ने घटना के संबंध में एसएसपी बबलू कुमार से बात की थी। तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कानपुर, जालौन पुलिस से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. विवेक के उरई और कानपुर के पतों पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समन्वय से काम किया। आरोपी जरा सी भनक लगने पर फरार हो सकता था। इसलिए पुलिस टीमों ने पूरी तैयारी की। इसके बाद उसके मेडिकल कॉलेज स्थित आवास पर पहुंची। वहां से आरोपी विवेक को पकड़ लिया गया। कार बरामद करने में भी कानपुर पुलिस की भूमिका रही। आगरा और कानपुर जोन की टीमों ने मिलकर काम किया। यही वजह है कि छह घंटे में आरोपी को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।