{"_id":"5f3e8d598ebc3e3cb24d927f","slug":"agra-up-news-dr-yogita-was-brutally-murdered-by-doctor-vivek-tiwari-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर ने 'खौफनाक' तरीके से ली जान, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगिता गौतम हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर ने 'खौफनाक' तरीके से ली जान, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
Fri, 21 Aug 2020 03:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या बेरहमी से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। गुरुवार को चार चिकित्सकों के पैनल ने योगिता के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई। हत्यारोपी डॉक्टर विवेक तिवारी ने योगिता को तीन गोलियां मारी थीं। एक सिर और दो गोली सीने में लगीं। इसके बाद गोली से हुए घाव में कई बार चाकू भी घोंपा।
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय डॉ. योगिता गौतम आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा थीं। बुधवार की सुबह डौकी थाना क्षेत्र में उनका शव मिला था। शाम को शिनाख्त होने पर मृतका के भाई डॉक्टर मोहिंदर कुमार गौतम ने उरई में मेडिकल ऑफिसर डॉ विवेक तिवारी के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वो कानपुर के किदवई नगर का रहने वाला है।
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की जान लेने के लिए आरोपी डॉ. विवेक तिवारी पूरी तैयारी के साथ आया था। उसने आखिरी बार मिलने की बात कही थी। इसके बाद कार में बैठाकर ले गया। कार में झगड़ा होने पर गला दबाया। योगिता के शोर मचाने पर रिवॉल्वर से सिर में गोली मार दी। और फिर सीने में। इसके बाद चाकू भी घोंपा। योगिता की मौत के बाद शव को फेंककर लकड़ी डालकर जलाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चों के आने पर भाग आया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विवेक तिवारी से यह पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगिता का हत्यारोपी विवेक तिवारी और योगिता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. विवेक तिवारी और दिल्ली की शिवपुरी कालोनी पार्ट दो निवासी डॉ. योगिता की मुलाकात वर्ष 2009 में मुरादाबाद के तीर्थंकर मेडिकल कालेज में हुई थी। विवेक एक साल सीनियर था। दोनों की दोस्ती के बाद बातचीत शुरू हो गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विवेक तिवारी ने बताया कि वो उरई में मेडिकल ऑफिसर है। वो योगिता से शादी करना चाहता था। मगर, पहले उसे बहन नेहा की शादी करनी थी। इसलिए योगिता से कुछ दिन इंतजार करके रहने के लिए कह रहा था। मगर, योगिता जल्द ही शादी करना चाहती थी। मंगलवार को उससे मिलने के लिए फोन किया। वो तैयार हो गई।
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर से किया फोन
मंगलवार शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वह आगरा आया। डॉ. योगिता नूरी गेट पर राहुल गोयल के मकान में किराये पर रहती थी। डॉ. विवेक घर के बाहर पहुंचा और कॉल किया। 7:32 बजे योगिता फोन पर बात करते हुए बाहर आ गई। विवेक अपनी काले रंग की टाटा नेक्सान कार से आया था। इस पर नंबर नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में योगिता घर से बाहर निकलकर जाते हुए दिख रही है।
मंगलवार शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वह आगरा आया। डॉ. योगिता नूरी गेट पर राहुल गोयल के मकान में किराये पर रहती थी। डॉ. विवेक घर के बाहर पहुंचा और कॉल किया। 7:32 बजे योगिता फोन पर बात करते हुए बाहर आ गई। विवेक अपनी काले रंग की टाटा नेक्सान कार से आया था। इस पर नंबर नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में योगिता घर से बाहर निकलकर जाते हुए दिख रही है।