फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Day 2023: शहर से लेकर गांव तक योगमय हुई ताजनगरी, योगाचार्यों ने बताए योग करने के लाभ

Wed, 21 Jun 2023 04:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 04:52 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Yoga camps were organized at various places in Agra on International Yoga Day
Yoga Day 2023: शहर से लेकर गांव तक योगमय ताजनगरी - फोटो : अमर उजाला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ताजनगरी, शहर से लेकर गांव तक योगमय हो गई। विभिन्न संस्थाओं की ओर से योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। बारिश की संभावना के चलते कई स्थानों पर भवनों के अंदर योग शिविर लगाए गए।   

बताए गए योग के लाभ

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आगरा में नवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डॉ. आईपीएस सोलंकी ने कहा कि योग, केवल योग दिवस पर करने का कार्य नहीं है। बल्कि, इसे हमें अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। तभी हम इसके दूरगामी परिणामों से लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने आसनों में ताड़ासन, भुजंगासन, पद्मासन, वज्रासन, शवासन, सेतुबंध आसन, मकरासन, प्रणायाम में कपालभाति, उदगीद, उज्जाई, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि कराते हुए उनके लाभों से भी अवगत कराया। 

Yoga camps were organized at various places in Agra on International Yoga Day
Agra News: लोगों ने किया योग - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही शहजादी मंडी स्थित तारघर परिसर में बीएसएनएल के महाप्रबंधक श्याम सिंह ने अधिकारियों कर्मचारियों के साथ योग किया। सामाजिक संस्था ‘एक पहल’ के सहयोग से सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक आंचल सेठ ने लोगों को योग की कई क्रियाओं से परिचित कराया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन जैसी यौगिक क्रियाएं और आसन भी सिखाए। बताया कि ये आसन मानव शरीर को स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किए जाते हैं। 
Yoga camps were organized at various places in Agra on International Yoga Day
Agra News: योग करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
खंडेलवाल क्लब द्वारा खंडेलवाल सेवा सदन और शाहगंज रोड पर योग शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल ने कहा कि योग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसे एक दिन नहीं बल्कि हर दिन नियमित रूप से करना चाहिए। उन्होंने प्राणायाम और शारीरिक व्यायाम दोनों को करने की सलाह दी और उनके लाभ बताएं। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग की महत्ता को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में योग शिविर आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga camps were organized at various places in Agra on International Yoga Day
Agra News: आर्मी पब्लिक स्कूल में योग कराते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
आर्मी पब्लिक स्कूल में 'योग दिवस' पर योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विषय के शिक्षक विश्वनाथ भट्टाचार्य ने छात्रों और एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर 'प्राणायाम ' योगासन किया। योगासनों की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अन्य योगासनों का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
Yoga camps were organized at various places in Agra on International Yoga Day
Agra News: योग शिविर में योग करते महिला-पुरुष - फोटो : अमर उजाला
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला नगर द्वारा जैन पार्क में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सब जॉन इंचार्ज बीके शीला बहन ने तन के साथ-साथ मन को स्वस्थ रखने के लिए राजू की सहज विधि बताएं कि परमात्मा को याद करने से हम मन की शांति का अनुभव कर सकते हैं। तन के व्यायाम से तन ठीक हो सकता है, लेकिन मन को परमात्मा में लगाने से मन बीमारी ठीक होती  है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed