फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता अभियान के तहत लगाया गया योग शिविर, छात्राओं ने किया योगाभ्यास, देखें तस्वीरें

Mon, 31 Dec 2018 09:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Dec 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
Yoga camp organized by Amar Ujala Aparajita Abhiyan in Agra
योगा शिविर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय बल्केश्वर में शिविर लगाकर छात्राओं को योग कराया गया। इसमें योग प्रशिक्षक डॉ. बृजमोहन सिंह और नेहा राजपूत ने छात्राओं को कटि चक्रासन, त्रिकोण आसन, अर्द्ध उस्ट्रासन, वज्रासन, पद्मासन, अनुलोम-विलोम, कपाल भाति, महाबंध, अग्निसार, ओम का उच्चारण समेत कई आसन कराए। 

अपराजिता अभियान के तहत लगाया गया योग शिविर, छात्राओं ने किया योगाभ्यास

Yoga camp organized by Amar Ujala Aparajita Abhiyan in Agra
योगा शिविर - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे तक चले शिविर में प्रशिक्षकों ने आसन कराने के साथ इसका शारीरिक और मानसिक स्थिति पर क्या फर्क पड़ता है और किन-किन समस्याओं में ये आसन लाभकारी हैं, इसकी जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को नियमित योग करने की सीख दी। 

अपराजिता अभियान के तहत लगाया गया योग शिविर, छात्राओं ने किया योगाभ्यास

Yoga camp organized by Amar Ujala Aparajita Abhiyan in Agra
योगा शिविर - फोटो : अमर उजाला
योगा ट्रेनर ने बताया कि योगा करने से तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में कालेज निदेशक रविकांत चावला, प्राचार्य डॉ. मोहिनी तिवारी, डॉ. सुष्मा सत्संगी, सोनिया गुम्बर, अंजू पचौरी, आशारानी सोलंकी का योगदान रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराजिता अभियान के तहत लगाया गया योग शिविर, छात्राओं ने किया योगाभ्यास

Yoga camp organized by Amar Ujala Aparajita Abhiyan in Agra
योगा शिविर - फोटो : अमर उजाला
छात्रा भावना गुप्ता ने कहा कि योग किया तो वाकई में शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस हुआ। अब नियमित करने का प्रयास करूंगी। मोनिका पुष्प ने कहा कि अमर उजाला का ये अभियान सराहनीय है। कई ऐसे आसन भी बताए गए, जिनको व्यस्तता के बीच किया जा सकता है। 
विज्ञापन

अपराजिता अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Yoga camp organized by Amar Ujala Aparajita Abhiyan in Agra
स्वास्थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला
वहीं लेडी लायल हॉस्पीटल में अमर उजाला द्वारा अपराजिता अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई है। डॉक्टर ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed