फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रमणरेती आश्रम में बाबा रामदेव ने की हाथी की सवारी, वोकल फॉर लोकल पर बोले-मौलिक काम भी होना चाहिए

Wed, 25 Nov 2020 05:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Nov 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Yog Guru Baba Ramdev Reach Ramnreti Ashram Said Over Vokal For Local
रमणरेती आश्रम में हाथी पर सवार योग गुरु - फोटो : अमर उजाला
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि तुलसी एवं वाल्मीकि जैसे संत अमर हैं। ये अपने द्वारा छोड़े गए आध्यात्मिक ज्ञानकोष के रूप में सदैव अमर रहेंगे। रमणरेती धाम में उदासीन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी गुरुशरणानंद जी के सान्निध्य में प्रख्यात रामकथा वाचक संत मोरारी बापू की रामकथा सुनने बुधवार को आए योगऋषि बाबा रामदेव ने कहा कि स्वदेशी के बिना भारत कभी आत्मनिर्भर नहीं बन सकता।
Yog Guru Baba Ramdev Reach Ramnreti Ashram Said Over Vokal For Local
रमणरेती आश्रम में योग करते बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के चर्चित नारे, 'वोकल फॉर लोकल' का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में कुछ मौलिक काम होना चाहिए। ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर कोकाकोला तक सभी ने अभी तक इस महान देश को बुरी तरह लूटा है।
Yog Guru Baba Ramdev Reach Ramnreti Ashram Said Over Vokal For Local
रमणरेती आश्रम में हाथी पर सवार बाबा रामदेव - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
बाबा रामदेव ने कहा मात्र स्वदेशी वस्तुओं से ही देश का काम चलने वाला नहीं है, इसके लिए हमारा पूरा अस्तित्व ही स्वदेशीमय हो जाना चाहिए। इसके लिए हमारी बोली- भाषा, खान-पान, वस्त्राभूषण, आचार-विचार सभी कुछ अपनी देश की संस्कृति के अनुरूप परिवर्तित करनी पड़ेगी। तभी हम विश्व में सम्मानित होकर विश्वगुरु का गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yog Guru Baba Ramdev Reach Ramnreti Ashram Said Over Vokal For Local
गुरु शरणानंद के साथ योग गुरु बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
योगगुरु ने कहा कि महापुरुषों का एक-एक शब्द मंत्र होता है तथा उनकी वाणी एवं मौन दोनों समान रूप से महत्त्वपूर्ण होते हैं। योग एवं प्राणायाम के महत्व को विस्तार से रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि वे रमणरेती धाम में बिना बुलाए अपने आप सदैव उसी भाव से आते हैं जिस प्रकार एक शिष्य अपने गुरु अथवा पुत्र अपने पिता के पास आता है। कार्यक्रम में मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास, स्वामी स्वरूपानंद एवं आचार्य अशोक कुमार जोशी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Yog Guru Baba Ramdev Reach Ramnreti Ashram Said Over Vokal For Local
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने की हाथी की सवारी 
रमणरेती धाम पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने हाथी की सवारी की। इस दौरान गुरुशरणानंद भी मौजूद रहे। पिछली बार आश्रम में आए बाबा रामदेव हाथी की सवारी के दौरान गिरे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव के बारे में तरह-तरह की संदेश चर्चा में आए। इस पर बाबा रामदेव ने कहा कि वह गिरे नहीं थे। हाथी से कूदते ही संभल गए थे और पूरी तरह स्वस्थ रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने गलत संदेश प्रचारित कर दिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed