चांदनी रात में ताजमहल में चमकी देखने के लिए सैलानी बेकरार रहते हैं, लेकिन यही चमकी सैलानियों ने सोमवार को दिन में देखी। ताज पर लगे कीमती पत्थर सूरज की किरण पड़ने से चमकने लगे। इस दृश्य को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया। यह नजारा शाम को करीब 4:30 बजे दिखाई दिया, जब ताजमहल के मुख्य गुंबद पर लगे कीमती नगीने सूरज की मद्धम रोशनी में चमकने लगे। इस अद्भुत नजारे को देखकर सैलानियों के मुंह से बरबस 'वाह ताज' निकल पड़ा।
सूरज की मद्धम रोशनी में चमके ताजमहल में लगे 'नगीने', अद्भुत नजारे को देख पर्यटक बोले- वाह ताज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन