फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगराः यमुना नदी के तीसरे पुल पर दौड़ने लगे वाहन, जाम से नहीं मिल रही निजात

Sun, 07 Jul 2019 11:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Jul 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Yamuna River third bridge ready for Vehicle transport
तीसरे पुल के शुरू होने के बाद भी फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी पर निर्माणाधीन तीसरे पुल की दिल्ली से फिरोजाबाद की ओर जाने वाली एक लेन पर यातायात शुरू किया गया। एक लेन के पूरा होने से वाटर वर्क्स से वाहन तेजी से निकलने लगे, लेकिन एनएच-2 पर जाम से निजात नहीं मिल सकी। शाहदरा फ्लाईओवर पर जाकर वाहन फंस रहे हैं।
Yamuna River third bridge ready for Vehicle transport
यमुना पदी पर बनाए गए तीसरे पुल का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी पर जवाहर पुल के बराबर से बनाए गए तीसरे पुल की एक लेन का लोकार्पण शनिवार को सांसद डॉ. एसपी सिंह बघेल ने किया। उनके साथ मेयर नवीन जैन, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान व डॉ. जीएस धर्मेश भी मौजूद रहे।
 
Yamuna River third bridge ready for Vehicle transport
तीसरे पुल के शुरू होने के बाद भी बंद रास्ते से निकलता युवक - फोटो : अमर उजाला
कार्यदायी संस्था ओरिएंटल इंफ्रास्ट्रक्चर की देखरेख में बनाए जा रहे पुल की यह लेन वाटर वर्क्स फ्लाईओवर से कनेक्ट हो गई। अब वाहन सीधे नए पुल से होकर शाहदरा होकर फिरोजाबाद की ओर निकलेंगे। अभी तक भारी वाहनों का पूरा दबाव जवाहर पुल पर पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna River third bridge ready for Vehicle transport
यमुना नदी के तीसरे पुल से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
पुल की एक लेन पर यातायात शुरू होने के बाद भी यातायात का दबाव कम नहीं हुआ। हाईवे पर शाहदरा चुंगी का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। यहां से ट्रैफिक डायवर्ट करके गुजारा जा रहा है। वाहन नए पुल से तेजी से शाहदरा तक पहुंच रहे हैं मगर यहां निर्माण कार्य के कारण जाम लग रहा है। यही हालात भगवान टाकीज से कमला नगर की ओर जाने वाली सर्विस रोड का है। यहां भी सड़क खोदी हुई पड़ी है। नाले का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Yamuna River third bridge ready for Vehicle transport
शाहदरा चुंगी के निकट बन रहे फ्लाईओवर से लगता जाम - फोटो : अमर उजाला
ओरिएंटल कंपनी के सहायक महाप्रबंधक सत्यनारायण रेड्डी ने बताया कि पुल की दूसरी लेन पर कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन इसे पूरा होने पर तकरीबन डेढ़ माह का समय लग जाएगा। इसके बाद रामबाग की ओर से आने वाले वाहन सीधे वाटर वर्क्स चौराहे पर पहुंचेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed