फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताज से 12.5 किमी लंबा यमुना रिवर फ्रंट बनेगा हेरिटेज सिटी, यूनेस्को को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Sun, 01 Mar 2020 11:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Mar 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
yamuna river front near Taj Mahal will get world heritage city status
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल से लेकर रामबाग के नजदीक 32 खंभा तक 12.5 किमी लंबे यमुना रिवर फ्रंट को ही वर्ल्ड हेरिटेज सिटी (विश्व धरोहर शहर) का दर्जा दिलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हेरिटेज सिटी बनने पर इस क्षेत्र की हवेलियों, पुराने मकानों को

सहेजा जाएगा।
yamuna river front near Taj Mahal will get world heritage city status
हेरिटेज सिटी को लेकर हुई बैठक - फोटो : Amar Ujala
वर्ल्ड हेरिटेज सिटी को लेकर कमिश्नरी सभागार में शनिवार शाम को कमिश्नर अनिल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सांसद, विधायकों और पार्षदों के साथ चर्चा की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने निर्माण, प्रतिबंध पर आशंकाएं जाहिर कीं।
yamuna river front near Taj Mahal will get world heritage city status
अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त आगरा - फोटो : अमर उजाला
बैठक में नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि रिट पिटीशन संख्या 13381/1984 के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आगरा को हेरिटेज सिटी घोषित किए जाने के संबंध में कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए थे, जिसके सेप्ट (सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी) विश्वविद्यालय अहमदाबाद से प्री-फ्रीजिबिलिटी स्टडी कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
yamuna river front near Taj Mahal will get world heritage city status
मुगलिया रिवर फ्रंट गार्डन का ऐसा था स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
सेप्ट विश्वविद्यालय ने अंतिम रिपोर्ट में धरोहर प्रबंधन के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एडहॉक हेरिटेज एडवाइजरी कमेटी के गठन की संस्तुति की है। यह कमेटी धरोहर संपत्तियों की मैपिंग, लिस्टिंग एवं असेसमेंट, धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं कैपेसिटी बिल्डिंग के काम करेगी।
विज्ञापन
yamuna river front near Taj Mahal will get world heritage city status
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
हेरिटेज सिटी बनने के ये होंगे फायदे
यूनेस्को द्वारा हेरिटेज सिटी घोषित करने के साथ ही धरोहरों के संरक्षण और उनके आसपास की सूरत बदलने पर दुनिया भर के सैलानी अधिक आकर्षित होंगे। शहर की कला, सभ्यता और संस्कृति हेरिटेज सिटी क्षेत्र में भवनों के साथ व्यवहार में भी नजर आएगी। इसके साथ ही शहर के लोगों में भी अपनी धरोहरों के प्रति संजीदगी आएगी। मसलन पुरानी इमारतों को तोड़कर नए रूप में बनाने पर रोक होगी। उस इमारत को उसी रूप में संरक्षित करना होगा, जिसमें वो अभी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed