फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस व लॉकडाउन के बीच मनाई यमुना छठ, भक्तों ने की महामारी से बचने की कामना

Tue, 31 Mar 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 31 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Chhath Puja 2020 Celebrate In Mathura During Lockdown
यमुना छठ पर पूजा करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में भगवान कृष्ण की पटरानी यमुना का प्रादुर्भाव महोत्सव मथुरा नगरी में धूमधाम के साथ मनाया गया। यमुना छठ के अवसर पर विश्व में फैल रही कोरोना महामारी के निवारण व यमुना शुद्धिकरण की कामना के लिए भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

 
Yamuna Chhath Puja 2020 Celebrate In Mathura During Lockdown
यमुना जी की पूजा अर्चना करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा यमुना महारानी के प्रादुर्भाव पर विश्राम घाट पर पंडित लोकेंद्र नाथ कौशिक के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के बीच यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया गया तथा वस्त्र धारण कराने के बाद प्रसाद लगाया गया। 
 
Yamuna Chhath Puja 2020 Celebrate In Mathura During Lockdown
यमुना जी की पूजा करते चतुर्वेदी समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
श्री माथुर चतुर्वेद परिषद पदाधिकारियों ने भी मां यमुना की पूजा-अर्चना की। परिषद के सरंक्षक गोपेश्वरनाथ, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी एडवोकेट, महामंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी ने आम जनमानस से इस विषम परिस्थिति में धैर्य व अनुशासन के साथ सरकार द्वारा लिए निर्णयों को मानकर सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में निरीक्षक कमल चतुर्वेदी, मंत्रीगण संजीव, अनिल, राजकुमार, युवा संयोजक आशीष व नीरज द्वारकेश आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Chhath Puja 2020 Celebrate In Mathura During Lockdown
विश्राम घाट पर यमुना जी का दुग्धाभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा यमुना छठ पर स्वामी घाट स्थित यमुना जी का पूजन अर्चना किया गया। श्रीजी की चुनरी, सिंदूर के साथ मेहंदी के साथ मां का श्रृंगार किया गया। यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया गया। 
विज्ञापन
Yamuna Chhath Puja 2020 Celebrate In Mathura During Lockdown
यमुना छठ पर हवन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने मां यमुना से इस वायरस से मुक्ति दिलाने की कामना की। महामंत्री बंसीलाल शर्मा, बलराम आचार्य, पंडित मुकेश शास्त्री, गौरव शर्मा, आशीष शर्मा, द्वारकापुरी वाले, राजेश शर्मा, केके शर्मा आदि उपस्थित रहे। इधर, यमुना छठ पर विश्राम घाट पर वैदिक मंत्रोचारण के मध्य यमुना मंदिर में मां यमुना की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed