फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Tourism Day: प्रकृति की गोद में परिंदों का 'अद्भुत संसार', यहां की खूबसूरती देखते रह जाओगे

Fri, 27 Sep 2019 09:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
World Tourism Day Keetham Lake sur sarovar pakshi vihar agra news
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में संगमरमरी ताजमहल सहित मुगलकालीन इमारतें और बाग-बगीचों के अलावा और भी कुछ है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। जहां हजारों किमी दूर से आकर 'विदेशी मेहमान' अठखेलियां करते हैं। इस अनूठे प्राकृतिक स्थल का नाम है कीठम झील, जो सौंदर्य और साहित्य का अद्भुत संगम है। यहां चारों ओर हरियाली है, पक्षियों की चहचाहट और विशाल सरोवर है। इस झील को सूर सरोवर पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता है। 
World Tourism Day Keetham Lake sur sarovar pakshi vihar agra news
सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा - फोटो : अमर उजाला
कीठम झील आगरा से करीब 22 किलोमीटर दूर रुनकता नाम के कस्बा के पास है। इस गांव को महान कवि सूरदास की जन्मस्थली माना जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दो पर आगरा से दिल्ली जाते समय सिकंदरा से आगे यह गांव है। इस हाईवे पर दाईं तरफ ठीक झील को जाने वाला प्रवेश द्वार आता है। झील में विदेशी प्रवासी पक्षी अठखेलियां करते अक्सर नजर आते हैं।
World Tourism Day Keetham Lake sur sarovar pakshi vihar agra news
सूर सरोवर में प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
कीठम झील के पास बना सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य में स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां हैं। स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राहमनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे और गडवॉल्स व शोवेलर्स यहां पाई जानी वाली पक्षियों की कुछ प्रमुख प्रजातियां है। उत्तर प्रदेश वन विभाग ने 27 मार्च 1991 को इस पूरे क्षेत्र को राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण्य का नाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Tourism Day Keetham Lake sur sarovar pakshi vihar agra news
कीठम झील - फोटो : अमर उजाला
कीठम झील में बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। फिलहाल यहां चल रहे जीर्णोद्धार के कार्य की वजह से बोटिंग बंद की हुई है। झील में बोटिंग करने के लिए पेडल बोट उपलब्ध होती है। बोटिंग के लिए भी टिकट बाहर के टिकट विंडो से लानी पड़ती है। यहां से थोड़ा और आगे चलने पर दाहिने तरफ एक छोटा पार्क और उसी में एक कैंटीन भी है। 
विज्ञापन
World Tourism Day Keetham Lake sur sarovar pakshi vihar agra news
विदेशी और देसी पक्षियों की जुगलबंदी - फोटो : अमर उजाला
कीठम झील के प्रवेश द्वार पर एक टिकट काउंटर भी है, जहां से झील क्षेत्र में प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति रुपये 30/- अदा करके ही इस परिसर में प्रवेश किया जा सकता है। उसके अलावा कार और बाइक अंदर ले जाने शुल्क अलग से देना होता है। इस अभयारण्य तक कीठम रेलवे स्टेशन से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed