{"_id":"5d8d05d48ebc3e01320298b8","slug":"ram-barat-janakpuri-mahotsav-celebrations-2019-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जनक महल के मंच पर विराजमान राम-जानकी के स्वरूपों के दर्शन को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: जनक महल के मंच पर विराजमान राम-जानकी के स्वरूपों के दर्शन को उमड़ी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
जनकपुरी में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में गुरुवार को एतिहासिक जनकपुरी महोत्सव में प्रभु दर्शन को भीड़ उमड़ी। हजारों की तादाद में लोग राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों भाइयों और सीता जी के स्वरूप की एक झलक पाने को लोग बेताब थे। पूरी जनकपुरी रंग बिरंगी लाइट से जगमगा रही थी।
2 of 8
एतिहासिक श्रीराम बरात
- फोटो : अमर उजाला
नगर भ्रमण के बाद जैसे ही चारों भाई घोड़े से और जानकी जी के स्वरूप डोले के साथ जनक महल पर पहुंचा, उनके जयकारों की आवाज पूरे जनकपुरी में गूंजने लगी। लोग इनकी एक झलक पाने को लालायित दिख रहे थे। इस अद्भुत दृश्य को लोग कैमरे में कैद करने में लगे हुए थे।
3 of 8
राम-जानकी के स्वरूपों की आरती करते सांसद, महापौर व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शुरू हुआ आरती का सिलसिला। आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने स्वरूपों की आरती की। इस दौरान जनकपुरी महोत्सव समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
माता जानकी और राम के स्वरूपों के दर्शन पाकर हर कोई खुद को धन्य मान रहा था। निर्भय नगर की डॉ मनोरमा बघेल ने कहा कि हमने पूर्व में बहुत पुण्य किए है, जब हमको भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह का गवाह बनने का मौका मिला है। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भविष्य में भी तरह का मौका मिलता रहे।
विज्ञापन
5 of 8
जनकपुरी के मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर शाम तक जनक महल मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।