फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: ओलंपिक के लिए आगरा में महिला पहलवानों का 'दंगल' शुरू

Sat, 30 Jan 2021 12:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jan 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
Women Senior National Wrestling Championship in Agra
आगरा में राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता शुरू - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप-2020 (राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता) की शुरुआत हो गई है। गांव लड़ामदा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने किया। प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा महिला पहलवान हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता इसलिए भी काफी खास है, क्योंकि इसे महिला पहलवानों का ओलंपिक में खेलने के लिए पहला पड़ाव माना जा रहा है। 

Women Senior National Wrestling Championship in Agra
मंच पर बैठीं उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला
महिला सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने सुबह दस बजे किया। पहले दिन 57, 86 और 97 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले हो रहे हैं। चैंपियनशिप की आयोजन समिति के संरक्षक जितेंद्र चौहान ने बताया कि दंगल देखने के लिए कुश्ती प्रेमियों को मास्क पहनना अनिवार्य है। 
Women Senior National Wrestling Championship in Agra
आगरा: अखाड़े में दांव-पेंच दिखातीं पहलवान - फोटो : अमर उजाला
प्रक्रिया: पांच घंटे में मापा गया वजन
चैंपियनशिप से पहले गुरुवार को प्रतिभागी महिला पहलवानों के वजन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। मनोरमा इंस्टीट्यूट के मैदान पर ही खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी पूरी की गई। आयोजन समिति के सचिव एमडी खान ने बताया कि देश के लगभग सभी राज्यों से पहुंचीं लगभग 300 महिला पहलवानों का वजन लेने में पांच घंटे से अधिक का समय लगा। इसके लिए समिति की ओर से तीन टीमों का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Women Senior National Wrestling Championship in Agra
आगरा: अखाड़े में दांव-पेंच दिखातीं पहलवान - फोटो : अमर उजाला
प्रबंध: रंगबिरंगी रोशनी से नहाया लड़ामदा
महिला सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए लड़ामदा के साथ ही आसपास के कई गांवों में लोगों ने अपने घरों के बाहर रोशनी की है। चैंपियनशिप के आसपास का पूरा क्षेत्र रात में रंगबिरंगी रोशनी से नहा रहा है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार चाहर का कहना है कि लड़ामदा और उसके आसपास के गांवों में इसको लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
Women Senior National Wrestling Championship in Agra
आगरा: अखाड़े में दांव-पेंच दिखातीं पहलवान - फोटो : अमर उजाला
प्रोत्साहन: वाहन रैली निकालकर दिया आमंत्रण
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सरन गुरुवार को चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लड़ामदा पहुंचे। खंदौली टोल प्लाजा पर करीब 200 पहलवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने रैली के माध्यम से लोगों को दंगल देखने के लिए आमंत्रित किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने रैली का जोरदार स्वागत किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed