फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः तीमारदार खींच रहे ऑक्सीजन सिलिंडर, स्ट्रेचर से ढोया जा रहा सामान, यह है मेडिकल कॉलेज का हाल

Sat, 13 Jul 2019 05:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jul 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
woman carrying oxygen cylinder with patient in sn medical medical agra
तीमारदार खींच रहे ऑक्सीजन सिलिंडर, स्ट्रेचर से ढोया जा रहा सामान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों को मरीज ले जाने के लिए न तो स्ट्रेचर मिलता है न वार्ड बॉय। जबकि स्ट्रेचर का प्रयोग अन्य कामों में किया जाता है। ये दोनों तस्वीरें इसकी बानगी हैं। पहली तस्वीर में तीमारदार ऑक्सीजन सिलिंडर हाथ से खींच रही है और उसके साथ चल रही महिला की गोद में बीमार बच्चा है। दूसरी तस्वीर में स्टाफ के लोग स्ट्रेचर पर सामान रखकर ले जा रहे हैं।
woman carrying oxygen cylinder with patient in sn medical medical agra
रिक्शे से उतरते वक्त गिरा ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आगरा की दीपमाला अपने बच्चे का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आई। उसे यहां न तो स्ट्रेचर मिलता है और न ही वार्ड बॉय। बाल रोग विभाग से नई इमारत के लिए वो रिक्शा से गईं। इसी दौरान रिक्शा से उतरते वक्त ऑक्सीजन का सिलिंडर गिर पड़ा। 
woman carrying oxygen cylinder with patient in sn medical medical agra
स्ट्रेचर से ढोया जा रहा सामान - फोटो : अमर उजाला
दीपमाला के बीमार बेटे के लिए तो स्ट्रेचर नहीं मिला, लेकिन कुछ ही देर बाद बाल रोग विभाग से ही स्टाफ के लोग स्ट्रेचर पर सामान लादकर ले जाते हुए दिखाई दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
woman carrying oxygen cylinder with patient in sn medical medical agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
आम लोग सरकारी मेडिकल कॉलेज में सस्ते इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन 'बीमार' व्यवस्थाओं के कारण उनकी हालत और खराब हो जाती है। यह दोनों तस्वीरें इसकी बानगी है।   
विज्ञापन
woman carrying oxygen cylinder with patient in sn medical medical agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज में 'बीमार' व्यवस्थाओं की तस्वीरें आए दिन सामने आती हैं, लेकिन जिम्मेदार हर बार सिर्फ कार्रवाई और व्यवस्थाओं को बेहतर करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed