फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: पति नहीं था पसंद तो पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, मौसेरा भाई बता प्रेमी को बुलाया और करा दी हत्या

Mon, 26 Dec 2022 08:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
Wife conspired to kill husband and her lover shot him in agra
हलवाई हत्याकांड का हुआ खुलासा - फोटो : अमर उजाला

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बुरहरा में गोली मारकर हलवाई की हत्या का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी। प्रेमी ने प्रेमिका के पति को मारने के लिए किराये पर पिस्टल ली थी। वह अपने भांजे के साथ आया था। बीयर के बहाने अपने साथ लेकर हलवाई की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। कॉल डिटेल और गांव के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।



23 दिसंबर को थाना खेरागढ़ क्षेत्र के बुरहरा गांव के जंगल में गूल के पास नगला उदैया निवासी झम्मन (22) का शव लहूलुहान हालत में मिला था। उसकी कनपटी पर गोली मारी गई थी। वह हलवाई का काम करते थे। पुलिस को घटनास्थल से खोखा मिला था। परिजन ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

डीसीपी पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सर्विलांस से लेकर स्थानीय स्तर पर पड़ताल की। पता चला कि झम्मन की शादी सात महीने पहले फतेहपुर सीकरी की भूदेवी से हुई। भूदेवी के प्रेम संबंध चार साल से गांव नगर, फतेहपुर सीकरी निवासी पप्पू उर्फ प्रियंकेश से चल रहे थे। वह शादी से खुश नहीं थी। 

Wife conspired to kill husband and her lover shot him in agra
हत्यारोपी महिला (लाल घेरे में ) - फोटो : अमर उजाला
झम्मन को पत्नी के संबंध की जानकारी हो गई। उनके बीच झगड़ा होने लगा। भूदेवी चाहती थी कि पति उसे छोड़ दे, लेकिन वो तैयार नहीं हुआ। एक दिन झगड़े में झम्मन ने गुस्से में भूदेवी से कहा कि उसका प्रेमी मिल जाएगा तो जिंदा नहीं छोड़ेगा। भूदेवी को लगा कि वह कुछ भी कर सकता है। इसलिए पति की हत्या की योजना बनाई।
Wife conspired to kill husband and her lover shot him in agra
डीसीपी पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

मौसेरा भाई बना, बीयर पिलाई, फिर की हत्या

डीसीपी पश्चिम के मुताबिक, महिला का प्रेमी पप्पू ग्वालियर गया। अपने एक परिचित से पिस्टल लेकर आया। पांच कारतूस लिए। परिचित ने काम हो जाने के बाद पिस्टल वापस करने और किराया देने को कहा था। पप्पू ने पिस्टल चलाने का ट्रायल एक फायर करके किया। हत्या के लिए भांजे छोटू उर्फ कमल सिंह को भी तैयार किया। वह ग्वालियर का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife conspired to kill husband and her lover shot him in agra
युवक का शव ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
भूदेवी ने पति से कहा कि उसका मौसेरा भाई आने वाला है। उसे ले आना। झम्मन एक दुकान पर पहुंच गया। बाइक से पप्पू और छोटू पहुंचे। वह बीयर की बोतल लेकर आए थे। झम्मन से कहा कि वह कहीं चलकर बीयर पीत हैं। झम्मन उन्हें जंगल में ले गया। बीयर पिलाने के बाद दोनों ने झम्मन की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Wife conspired to kill husband and her lover shot him in agra
डीसीपी पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता ने किया घटना का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

एक ही गांव के थे, नहीं हो पाई थी शादी

पूछताछ में परिजन ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में झगड़ा होता था। भूदेवी के किसी और से रिश्ते का पता चला। इस पर पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल देखी। एक नंबर पर उसकी बात होती थी। यह नंबर पप्पू का था। घटना से कुछ देर पहले ही नंबर बंद हुआ था। वह दूसरा नंबर इस्तेमाल कर रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed