आगरा के एक होटल में पति-पत्नी और 'वो' के बीच सोमवार रात को जमकर बखेड़ा हुआ। पत्नी ने पति को प्रेमिका के संग होटल में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। फिर क्या था, पत्नी ने पहले पति की चप्पल से पिटाई की। बाद में प्रेमिका को भी जमकर धुना। बाल पकड़कर भी खींचा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
बताया गया है कि महिला की शादी को कई वर्ष हो चुके हैं। उनकी 16 साल की बेटी है। पति देहली गेट स्थित एक नर्सिंग होम के आईसीयू में नौकरी करता है। पति की हरकतों से पत्नी परेशान है। वह मायके में रहने को मजबूर है। महिला पति पर नजर रखे हुए थी। रिश्तेदार भी उसकी मदद कर रहे थे। सोमवार रात साढ़े दस बजे राजामंडी रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित होटल में पति ने अपनी प्रेमिका बुलाई थी। इसकी जानकारी पर पत्नी हो गई।
#agranews #Wifecaughthusband #wifebeatenhusband
आगरा में एक शादीशुदा व्यक्ति को प्रेमिका के साथ रोमांस करना महंगा पड़ गया। सोमवार की रात महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में रोमांस करते रंगे हाथ पकड़ लिया। दूसरी महिला के साथ पति को देख पत्नी का पारा चढ़ गया। उसने चप्पल से पति की पिटाई कर दी। प्रेमिका को भी पीटा। पति और प्रेमिका हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। काफी देर तक होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। हंगामे के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसे वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई।
2 of 5
पत्नी ने चप्पल से पति को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
महिला अपने बच्चों और भाई के साथ होटल पहुंच गई। उसने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि पत्नी पति को पलंग पर चप्पल से पीट रही है। उसकी प्रेमिका को भी चप्पल से पीटता है।
3 of 5
महिला ने पति की प्रेमिका को भी पीटा
- फोटो : अमर उजाला
पति माफी मांग रहा है। एक युवक भी बोल रहा ह कि मैंने तुम्हारे पैर छूए। तू मेरा बाप है। पत्नी कह रही है कि मैं मर जाऊंगी। वह प्रेमिका के बाल पकड़कर भी खींचती है। पति कई बार माफी मांगता है।
4 of 5
महिला ने पति को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
2.50 मिनट के वीडियो में पुलिस को बुलाने की भी कह रही है। बेटी भी बाप को खरीखोटी सुना रही है। काफी देर तक होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। हंगामे के दौरान लोगों की भीड़ लग गई।
5 of 5
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना यूपी 112 पर दी गई थी। मगर, शिकायत करने थाने पर कोई नहीं आया। पति-पत्नी के बीच का विवाद है।