एटा के थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव सेंथरी के पास करीब 15 दिन पूर्व जयप्रकाश निवासी पोस्ट ऑफिस वाली गली खंदारी थाना हरीपर्वत आगरा की हत्या ट्रक से कुचलकर की गई थी। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने ही सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने पत्नी सहित तीन को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 17 सितंबर की रात जयप्रकाश की हत्या पत्नी रेनू उर्फ पूजा ने सुपारी देकर कराई थी। इसका खुलासा सर्विलांस की मदद से कर दिया गया है। हत्या में शामिल शैलेंद्र उर्फ शैलेष व विजय सिंह निवासी जिलही थाना बेवर जिला मैनपुरी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी नीशू निवासी नगला टाकन थाना बेवर जिला मैनपुरी और मनोज निवासी अहमदपुर करुआमई थाना बेवर जिला मैनपुरी फरार हैं।
एक लाख में हत्या का सौदा: पति को रास्ते से हटाने के लिए रची खूनी साजिश, ट्रक से कुचलकर मार डाला, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन