फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉडल शॉप में हत्या: बेकसूर कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे गुंडे, सहमे लोगों ने काउंटर के पीछे छिपकर बचाई जान

Fri, 01 Oct 2021 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Oct 2021 02:51 PM IST
सार

शराब खरीदने पहुंचे कई अन्य लोगों के साथ भी दबंग युवकों ने मारपीट की। इस दौरान मॉडल शॉप में अफरा-तफरी मच गई थी।

विज्ञापन
model shop waiter murder case people saved lives by hiding behind counter amid chaos in gorakhpur
मॉडल शॉप कर्मचारी की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के रामगढ़ ताल इलाके के मॉडल शॉप पर गुरुवार की रात दबंग युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। मुफ्त में शराब न देने पर एक कर्मचारी की जहां पीट-पीटकर हत्या कर दी वहीं पहुंचे युवकों ने काउंटर पर शराब खरीदने के लिए खड़े लोगों के साथ भी मारपीट की। कर्मचारी काउंटर के पीछे कूदकर छुप गए और अपनी जान बचाई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मारपीट करने पहुंचे युवक जिस हिस्ट्रीशीटर का नाम ले रहे हैं वह एक कॉलेज के छात्र संघ का पदाधिकारी भी रह चुका है। युवक पूरी तैयारी से वहां पर मारपीट करने के लिए पहुंचे थे और लाठी डंडा लेकर गए थे।  

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ी बेरहमी से बेकसूर कर्मचारी को पीटा गया। एक कर्मचारी उसे बचाने जाता है उसकी भी पिटाई कर दी जाती। फिर कोई बीच-बचाव का हिम्मत ना झुका सके इसके लिए बदमाश आसपास के लोगों को भी मारना शुरू कर देते हैं और अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है।
model shop waiter murder case people saved lives by hiding behind counter amid chaos in gorakhpur
जांच-पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
घटना के चश्मदीदों ने बताया किसी तरह से भाग कर लोग अपनी जान बचाते हैं तो वहीं विवाद बढ़ने पर एक कर्मचारी छिपकर घटना की जानकारी पुलिस को देता है लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
model shop waiter murder case people saved lives by hiding behind counter amid chaos in gorakhpur
मॉडल शॉप कर्मचारी की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
गुंडों की दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोई भी कर्मचारी बीच-बचाव में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मॉडल शॉप पर हुई एक घटना पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई है। आला अफसरों ने साफ निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
model shop waiter murder case people saved lives by hiding behind counter amid chaos in gorakhpur
मॉडल शॉप कर्मचारी की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
मॉडल शॉप को हटाने की भी उठ चुकी है मांग
जहां पर मॉडल शॉप स्थित है वहां आसपास कई नर्सिंग होम है जहां पर महिलाओं के अलावा अन्य तीमारदारों का आना जाना होता है। यह नियम विरुद्ध है और इसे लेकर कई बार यहां से इसे हटाने की मांग उठ चुकी है। खुद नर्सिंग होम की डॉक्टर ने भी आला अफसरों को पत्र देकर मॉडल शॉप को हटाने की मांग की थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। गुरुवार को घटना होने के बाद एक बार फिर आसपास के डॉक्टर ने दबी जुबान मॉडल शॉप को हटाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
model shop waiter murder case people saved lives by hiding behind counter amid chaos in gorakhpur
मॉडल शॉप कर्मचारी की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
3 दिन के भीतर लगातार रामगढ़ताल इलाके में दूसरी बड़ी वारदात ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। यही वजह है कि घटना की सूचना पाते ही एडीजी से लगाए नीचे तक के अफसर तत्काल मौके पर पहुंच गए और जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed