फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two more suspects detained in investigation into arms smuggling network.

Gorakhpur News: असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच में दो और संदिग्ध हिरासत में

Wed, 14 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Two more suspects detained in investigation into arms smuggling network.
गोरखपुर। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच में एसटीएफ ने दो और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच एजेंसी हथियारों की खरीद, उनकी आपूर्ति और पूर्वांचल में बिक्री से जुड़े संपर्कों की पड़ताल कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य हथियारों के स्रोत का पता लगाने के साथ ही यह जानना है कि उन्हें पूर्वांचल तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर खरीदारों तक पहुंचाने में किन लोगों की भूमिका थी।
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के चिउटाहां निवासी शशांक पांडेय उर्फ पंडित का नाम हथियारों की आपूर्ति से जुड़े मामले में सामने आया था। जांच एजेंसी उसकी तलाश में जुटी है। इस मामले में मध्य प्रदेश और हरियाणा से हथियारों की खरीद और पूर्वांचल में उनकी आपूर्ति किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, हथियारों की खरीद और आपूर्ति से जुड़े सभी संपर्कों और संबंधित लोगों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

एसटीएफ अब तक सामने आए आरोपियों से मिली जानकारी और नए संदिग्धों से पूछताछ में मिलने वाले तथ्यों का मिलान कर रही है। इसके साथ ही उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और संदिग्धों के बीच संपर्कों की भी जांच की जा सकती है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियारों की आपूर्ति किन माध्यमों से की जाती थी और उन्हें किन लोगों तक पहुंचाया गया। एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही असलहा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed