ब्रज में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। शाम को करीब चार साढ़े आसमान पर बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं। शाम पांच बजे हवाएं धूलभरी आंधी में बदल गईं। तेज आंधी ने शहर से देहात तक जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। धूलभरी आंधी के कारण आगरा-मथुरा में कई जगह होर्डिंग्स और रूफटॉप होर्डिंग गिर पड़े। देहात में कई पेड़ धराशायी हो गए और कुछ की शाखाएं टूट गईं। कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए हैं। तेज आंधी से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर लगा लोहे का भारी-भरकम ढांचा गिर गया, जिससे लोग बाल-बाल बचे। किरावली में टीनशेड गिरने से एक युवक घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
ब्रज में बदला मौसम: आगरा-मथुरा में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी, कई जगह पेड़ और खंभे गिरे, युवक घायल
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा / मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 May 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन