Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP chief Akhilesh Yadav will address Dalit conference on November 15 in Agra

यूपी: दलित सम्मेलन में आएंगे अखिलेश यादव, एक लाख की जुटेगी भीड़; आकाश अग्रवाल बोले- वैश्य समाज सपा के साथ

Sun, 08 Nov 2026 12:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 15 नवबंर को जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन करेंगे। सपा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों जुटे हैं। सम्मेलन में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav will address Dalit conference on November 15 in Agra
बैठक करते सपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एमएलसी चुनाव में मिली सफलता का सेहरा शनिवार को समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं के सिर बांधा। फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। 15 नवंबर को जीआईसी मैदान में होने वाले दलित सम्मेलन में एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन


एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा वैश्य समाज सपा के साथ है। वह भाजपा के चाल और चरित्र को पहचान चुका है। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव विधान सभा चुनाव 2027 के लिए 15 नवबंर को जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन करेंगे। यह दलित सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। समारोह में चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, शिक्षकों, पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन हुआ।
विज्ञापन


आगरा के लिए तैयार हुआ विकास का रोडमैप
महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि आगरा के सर्वांगीण विकास के लिए रोडमैप तैयार है। इस विशेष प्रस्ताव में स्थानीय जूता उद्योग, बेरोजगारी, यातायात, पेयजल संकट, यमुना की बदहाली, मेट्रो विस्तार और एलिवेटेड रोड जैसे प्रमुख मुद्दों को शामिल किया गया है। इन सभी मांगों को 2027 के पार्टी घोषणा पत्र में प्रमुखता से शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा
सपा जिला कार्यालय पर शाम को नवनियुक्त प्रदेश सचिव पिंकी त्यागी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में पीडीए की सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा 15 नवंबर को जीआईसी मैदान में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, वैश्य और सर्वसमाज शामिल होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed