फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: लगातार पांचवें दिन यूपी में सबसे गर्म रहा आगरा, पारा फिर 38 डिग्री के पार

Sat, 26 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Sep 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Weather Update Today: mercury crosses 38 degrees in Agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आगरा लगातार पांच दिन से सबसे गर्म बना हुआ है। शुक्रवार को भी आगरा गर्म शहरों की सूची में प्रदेश में नंबर एक रहा। दिन में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक फिलहाल गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। मध्य प्रदेश से चले मानसूनी बादल झांसी तक आकर कमजोर पड़ गए हैं।

Weather Update Today: mercury crosses 38 degrees in Agra
ताजमहल में छाता लगाए महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा के बाद अलीगढ़ और झांसी गर्म रहे। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान करती रही। 
Weather Update Today: mercury crosses 38 degrees in Agra
तेज धूप में दमकता ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सितंबर के महीने में बीते सालों में तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच बना रहा है। इस दशक में यह पहला मौका है जब तापमान 38 डिग्री को पार कर गया हो। हालांकि अभी सबसे गर्म सितंबर का रिकॉर्ड नहीं टूटा है लेकिन लगातार पांच दिनों से आगरा प्रदेश में नंबर एक पर कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update Today: mercury crosses 38 degrees in Agra
सितंबर में गर्मी की सितम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Weather Update Today: mercury crosses 38 degrees in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को ये शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे
शहर      - अधिकतम -   न्यूनतम
आगरा    -  38.3     -    25.9
अलीगढ़  -  36.8     -    24.4
झांसी      -  36.7     -    24.8
मेरठ     -   35.6     -     24.1
शाहजहांपुर -  34     -     22.4
कानपुर   -  33.8      -   25
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed