फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री और सांसद की बेटी ने किया आवेदन, इस सीट पर रोचक होगा मुकाबला

Fri, 25 Sep 2020 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Sep 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Bjp Mp Sp Singh Baghel Daughter In Que Of Ticket Tundla Assembley By Election
डॉ. सलोनी बघेल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। फिरोजाबाद जनपद के टूंडला विधानसभा (सुरक्षित) सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सत्तारूढ़ पार्टी में इस समय टिकट के लिए दावेदारों की लंबी लाइन है। 18 से अधिक दावेदारों ने टिकट की मांग की है। वहीं सांसद आगरा व पूर्व विधायक टूंडला प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की पुत्री डॉ. सलोनी बघेल द्वारा भी आवेदन किया गया है। टूंडला में एसपी सिंह बघेल की सक्रियता से अन्य दावेदारों की नींद उड़ी हुई है। 
Bjp Mp Sp Singh Baghel Daughter In Que Of Ticket Tundla Assembley By Election
एसपी सिंह बघेल
बुधवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा टूंडला आए थे तो उस समय संसद सत्र होने के चलते सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल नहीं पहुंचे लेकिन गुरुवार को जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आए तो सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल हेलीपैड पर पहुंचे और डिप्टी सीएम की आगवानी भी की। एक तरफ उनकी पुत्री द्वारा टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए दावेदारी किया जाना और दूसरी तरफ दावेदारी के ठीक बाद से उनके पिता सांसद एसपी सिंह बघेल के सक्रिय होने से अन्य बड़े दावेदारों (दो पूर्व विधायक और एक पूर्व मेयर) की नींद उड़ा दी है। 
Bjp Mp Sp Singh Baghel Daughter In Que Of Ticket Tundla Assembley By Election
पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, टूंडला क्षेत्र के पूर्व विधायक शिव सिंह चक - फोटो : अमर उजाला
टिकट के लिए इन लोगों ने किए आवेदन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आगरा की डॉ. सलोनी बघेल, आगरा की पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, टूंडला क्षेत्र के पूर्व विधायक शिव सिंह चक, पूर्व विधायक मोहन देव शंखवार, जगन सेठ, लाखन सिंह सीडीओ, राकेश शंखवार, नीलम दिवाकर, ब्रह्मदत्त दिवाकर, भंवर सिंह धनगर, ओम प्रकाश चक, रामसेवक बैद्य, रामतीरथ चक आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Mp Sp Singh Baghel Daughter In Que Of Ticket Tundla Assembley By Election
नारियल पानी पीते नव निर्वाचित सांसद एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल टूंडला विधानसभा से ही विधायक बनकर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था, तब से ये सीट खाली चल रही थी। इस पर उप चुनाव होना है। 
विज्ञापन
Bjp Mp Sp Singh Baghel Daughter In Que Of Ticket Tundla Assembley By Election
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टूंडला विधानसभा की वरिष्ठ पदाधिकारियों से जातिगत सूची मांगी है। कुछ गिने चुने पदाधिकारियों से जातिगत पर चर्चा की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed