फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उफ्फ सर्दीः कोहरे की चादर में लिपटा शहर, ठिठुरी जिंदगी, पांच सालों में सबसे कम रहा तापमान

Thu, 26 Dec 2019 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Dec 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Weather Report: Chilling Weather In Agra
ताजनगरी में दृश्यता काफी कम रह गई - फोटो : अमर उजाला
सुबह और शाम के वक्त कोहरे के कारण ताजनगरी में दृश्यता काफी कम रह गई है, मानों आंखों पर कोहरे की पट्टी हो। वहीं बुधवार को सूरज ने भी दोपहर में दर्शन दिए। 
Weather Report: Chilling Weather In Agra
सर्दी के दौरान गर्म कपड़ों में युवतियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री नीचे आ गया। क्रिसमस पर पिछले पांच सालों में यह सबसे कम तापमान रहा है। बीते सालों में क्रिसमस पर दिन में पारा 21 से 24 डिग्री के बीच रहा है, जबकि इस बार क्रिसमस पर यह 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। यही हाल न्यूनतम तापमान का रहा। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 
Weather Report: Chilling Weather In Agra
सर्दी से बचाव करते जानवर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी चल रही है, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाके पहाड़ी शहरों के मुकाबले ज्यादा सर्द हैं। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी शहरों सोलन, चंबा, कुल्लू में अधिकतम तापमान आगरा से ज्यादा रहा। बुधवार को आगरा में दिन में पारा 14.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पहाड़ी शहरों चंबा में 15.4, कुल्लू में 17.5, सोलन में 19 और देहरादून में 21.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक घना कोहरा और सर्दी का सितम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Report: Chilling Weather In Agra
गर्म कपड़ों में नजर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक ताजनगरी में अगले पांच दिनों तक सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से आठ से 9 डिग्री तक नीचे रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी कमी रहेगी। ठिठुरन और गलन के साथ बर्फीली हवाओं का प्रकोप बरकरार रहेगा। सर्दी का यह सितम नए साल की सुबह तक बना रह सकता है।
विज्ञापन
Weather Report: Chilling Weather In Agra
heavy fog in agra
बुधवार को सुबह घना कोहरा रहा। कोहरे की सफेद चादर में दृश्यता शून्य हो गई। इससे नेशनल हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहन रेंगकर चले। केवल हाईवे नहीं, बल्कि शहर की सड़कों पर भी कोहरे के कारण सुबह ट्रैफिक कम नजर आया। रेलवे ट्रैक पर भी ट्रेनें धीमे धीमे निकलीं, जो घंटों आगरा तक देरी से पहुंचीं। सुबह से दोपहर तक कोहरा घना बना रहा। दोपहर में धूप निकलने के बाद दृश्यता बढ़ी, लेकिन यह 900 मीटर तक ही अधिकतम रह पाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed