फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद में हुए बवाल के बाद उपद्रवियों के फोटो सोशल मीडिया पर हुए वायरल

Thu, 26 Dec 2019 11:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Dec 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Pictures Viral on Social Media Violence in Firozabad
पुलिस व प्रशासन की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस व प्रशासन की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो सोमवार को देर शाम इंटरनेट सेवा चालू होने के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान 20 दिसंबर को उपद्रवियों ने पथराव व फायरिंग के साथ पेट्रोल बमों को फेंकते हुए पुलिस-प्रशासन के अफसरों को निशाना बनाया था। 
Pictures Viral on Social Media Violence in Firozabad
पुलिस की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस, मीडियाकर्मियों के वाहनों के फूंकने के साथ चौकी में घुसकर आग लगा दी थी। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने उपद्रव करने वालों के फोटो एवं वीडियोग्राफी कराई थी। पुलिस की टीम सादावर्दी में अलग से इस काम को कर रही थी। 
 
Pictures Viral on Social Media Violence in Firozabad
उपद्रवियों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन की ओर से उपद्रवियों के चिह्नांकन के लिए फोटो जारी किए थे। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा जारी किए फोटो में तो कोई पत्थर फेंकता दिखाई दे रहा है तो कोई खुद के बचाव करने को गत्ता को थामे हुए है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pictures Viral on Social Media Violence in Firozabad
उपद्रवियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
हाथ में ईंट, पत्थर  थामे पुलिस को चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। इनमें अधिकांश ही युवा कुर्ता, पायजामी के साथ जकेट तो कुछ टोपी लगाए दिखाई दे रहे हैं। उपद्रवियों के फोटो सोशल मीडिया पर जारी होने के साथ गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद ही घरों में ताला लगाने के साथ फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन
Pictures Viral on Social Media Violence in Firozabad
उपद्रवियों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सौ उपद्रवियों के फोटो ग्राफ तैयार करा लिए हैं। इनको बुधवार को मस्जिदों में जाकर दिया गया। ताकि ये कौन हैं इनका चिह्नांकन हो सकें। चिह्नांकन करने के साथ इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा शहर के उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से सघन निगरानी कराई जा रही है। कुंवर पंकज सिंह, नगर मजिस्ट्रेट 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed