फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today: कोरोना काल में मौसम के अजब रंग, सितंबर में दहक रहा आगरा, पारा 38 डिग्री पार

Sat, 19 Sep 2020 10:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: Agra is the second hottest city of Uttar Pradesh
आगरा में आज मौसम: ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी - फोटो : मनीष शर्मा
कोरोना काल में मौसम के अजब रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में झांसी और आगरा दहक रहे हैं। सितंबर महीने में इन दोनों ही शहरों में तापमान 39 डिग्री के नजदीक नजदीक पहुंच गया है। झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा तो आगरा दूसरा गर्म शहर बना रहा। अगले दो दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के बाद बारिश की संभावना जताई है। 
Weather Forecast Update Today in Agra News: Agra is the second hottest city of Uttar Pradesh
आगरा में आज मौसम: - फोटो : अमर उजाला
दोनों शहरों में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा चल रहा है। केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार के बाद बूंदाबांदी और बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
Weather Forecast Update Today in Agra News: Agra is the second hottest city of Uttar Pradesh
आगरा में आज मौसम: ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री पर बना रहा। गुरुवार के मुकाबले ताजनगरी में तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। जून की तरह से ही सुबह आठ बजे से टंकी का पानी गर्म आने लगा। दोपहर को चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: Agra is the second hottest city of Uttar Pradesh
आगरा में आज मौसम: ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार नहीं है, लेकिन सोमवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद बंध रही है। सोमवार के बाद से बादलों की लुकाछिपी और छिटपुट बूंदाबांदी के साथ दिन में एक या दो बार बारिश के आसार बन रहे हैं। बृहस्पतिवार तक बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है।
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: Agra is the second hottest city of Uttar Pradesh
आगरा में आज मौसम - फोटो : अमर उजाला
शहर     -        तापमान
झांसी     -    38.8 डिग्री
आगरा    -    38.6 डिग्री
अलीगढ़   -    38 डिग्री
सुल्तानपुर  -  38 डिग्री
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed