फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Weather: शीतलहर से कांपी ताजनगरी, सामान्य से पांच डिग्री नीचे आया तापमान

Sat, 09 Jan 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Agra News: agra temperature five degrees below normal
बस अड्डे के बाहर ठंड से बचाव के लिए चाय पीते यात्री - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। साथ ही मैदानी इलाके भी सर्दी से कांप रहे हैं। शुक्रवार को आगरा का दिन पहाड़ी शहरों शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, देहरादून और टिहरी से भी ठंडा रहा। आगरा में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री नीचे है। पहाड़ी शहरों में अधिकतम तापमान आगरा से ज्यादा दर्ज किया गया। 




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

Weather Forecast Today Update in Agra News: agra temperature five degrees below normal
आगरा किले से बाहर निकलते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए और शीतलहर तीरों की तरह से चुभती रही। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी दिन सर्द रहेगा और सर्द हवाएं परेशान करती रहेंगी। 
Weather Forecast Today Update in Agra News: agra temperature five degrees below normal
कोहरे में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ से ठंडा मैदान
शहर     अधिकतम तापमान
आगरा     17.7 डिग्री
टिहरी     17.8 डिग्री
कुल्लू     20.5 डिग्री
कांगड़ा    21.2 डिग्री
शिमला    21.5 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Agra News: agra temperature five degrees below normal
शॉल ओढ़कर बाजार में जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश का पांचवां सर्द शहर रहा आगरा
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए तापमान की सूची में आगरा प्रदेश के सर्द शहरों में 5 वें नंबर पर रहा। सबसे सर्द शहर अलीगढ़ रहा, जहां दिन में पारा महज 15.4 डिग्री पर आ गया। बरेली में 16 डिग्री, मेरठ में 16.4 डिग्री, शाहजहांपुर में 17 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। पांचवें नंबर पर आगरा रहा, जहां दिन में पारा 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Agra News: agra temperature five degrees below normal
ठिठुरन के बीच महताब बाग से ताज का दीदार करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
दिन में पारा 6 डिगी तक रहेगा नीचे
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। दिन बेहद ठंडा रहेगा और धूप नहीं निकलेगी। सुबह घना कोहरा छया रह सकता है, वहीं शाम को भी जल्द कोहरा शुरू होने के आसार हैं। तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे जा सकता है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed