फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में 'गंगाजल' के लिए संघर्ष, दिन निकलते ही शुरू होती है पानी की जद्दोहद

Fri, 22 May 2020 10:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 May 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis In Lockdown 50 Thousand People Wait For Gangajal
टैंकर से पानी लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर के 50 हजार लोग पानी के लिए लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मजबूर हैं। इनके घरों तक पानी नहीं आ रहा है। ये लोग दिन निकलते ही पानी की जद्दोहद में लग जाते हैं। कहीं ठेल पर रखकर पानी लाना पड़ता है तो कहीं एक  हैडपंप पर पूरे मोहल्ले के लोग लाइन लगाते हैं। वाटरवर्क्स तक गंगाजल तो भरपूर पहुंच रहा है लेकिन इन इलाकों में पाइपलाइन होने के बाद भी पहुंच नहीं पा रहा है।
Water Crisis In Lockdown 50 Thousand People Wait For Gangajal
एक किमी. दूर से ठेल पर ला रहे पानी - फोटो : अमर उजाला
गोकुलपुरा के सुनील सिंह और बाड़ा चरन सिंह के जीतू गोला को एक किमी. दूर से ठेल से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ये लोग पंचकुइयां चौराहे पर परिचित के सबमर्सिबल पंप से हर दिन सुबह पानी भर कर लाते हैं। इसी तरह गोकुलपुरा के अन्य लोग आस पास के इलाकों से उन परिचितों के यहां से पानी लाते हैं जिनकेयहां हैंडपंप या सबमर्सिबल लगे हैं।
 
Water Crisis In Lockdown 50 Thousand People Wait For Gangajal
निजी टैंकरों से खरीदते हैं पानी - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज क्षेत्र के प्रेम नगर में भी लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। हैंडपंप खराब हो गए हैं। पानी के लिए विधायक निधि से लगवाई गई सबमर्सिबल पंप पर जाते हैं। पुलिस की सख्ती के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाते ऐसे में अलसुबह और अंधेरे में ही पानी भरने जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Water Crisis In Lockdown 50 Thousand People Wait For Gangajal
पानी का इंतजार करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रेमनगर के ही राजकुमार का कहना है कि सिकंदरा बोदला मार्ग से पानी की पाइप लाइन आ रही है। केवल उनकी कॉलोनी में थोड़ा सा कनेक्शन होना है और सभी को पानी मिल जाएगा लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। हम लोग पाइपलाइन के बिना दूर दूर से पानी भर रहे हैं लेकिन हमारे दिक्कतों को किसी ने नहीं समझा। टीले पर बसे अशोक नगर, अहीरपाड़ा में भी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इन्हें न टैंकर का सहारा है और न सरकारी नलों का। खुद ही दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। इस काम में बच्चे भी उनकी मदद कर रहे हैं। क्षेत्रीय निवासी राकेश कुमार के मुताबिक पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। कोरोना के कारण घर पर रहने को कहा जा रहा है, पर क्या प्यासे रहें। घर से बाहर निकल एक  किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।  
विज्ञापन
Water Crisis In Lockdown 50 Thousand People Wait For Gangajal
लॉकडाउन में पानी की परेशानी से जूझते लोग, टैंकरों से भर रहे पानी - फोटो : अमर उजाला
जलकल की ओर से ट्रांस यमुना, नराचय, शाहदरा, रामबाग समेत अन्य इलाकों में 35 से 40 टैंकरों से पानी पहुंचने का दावा किया जा रहा है। जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि जिन वार्डों में पानी की लाइन नहीं है, उन इलाकों में हम टैंकर के जरिए पानी भिजवा रहे हैं, जिन लोगों के पास पानी की दिक्कत है वह हमारे कंट्रोल रूम पर फोन करके टैंकर मंगा सकते हैं। 

यहां भी दिक्कत
यमुनापार, महावीर नगर, मंटोला, गोकुलपुरा, बाग मुजफ्फर खान, अर्जुन नगर, देवरी रोड, न्यू शाहगंज में पानी को लेकर लोग परेशान रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed