वृंदावन में मंगलवार को वैष्णव कुंभ के द्वितीय शाही स्नान पर निकली शाही पेशवाई में ब्रजवासियों के स्वागत सत्कार से देशभर से आए संत-महंत अभिभूत हो गए। सड़कों पर खड़े लोगों के हाथ संतों के अभिनंदन में उठे तो छतों पर बैठे लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की। अनेक स्थानों पर स्वागत मंच से संतों को माला पहनाई गईं। इस दौरान संतों की चरण वंदना के लिए भी भक्तजन आतुर रहे। संत-महंत के स्वागत में अफसर भी जुटे रहे।
2 of 7
वृंदावन कुंभ मेला 2021: पेशवाई में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को द्वितीय शाही स्नान के लिए संतों की पेशवाई का दृश्य देखते ही बन रहा था। जिन मार्गों से शाही पेशवाई निकली, संतों के स्वागत में फूल बिछ गए। आस्था के इन फूलों से उठती सुगंध साधु-संतों को आनंदित कर रही थी।
3 of 7
वृंदावन कुंभ मेला 2021: पेशवाई में साधु-संत
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ क्षेत्र में अनी अखाड़ों से शुरू हुई पेशवाई के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर भक्तों की भीड़ जुट गई। यहां सभी श्रद्धालु हाथ जोड़कर खड़े थे, उनकी आंखें संतों के दर्शन की प्रतीक्षा करती नजर आईं। संतों के दर्शन की यह लालसा संपूर्ण मार्ग में नजर आई।
4 of 7
वृंदावन कुंभ मेला 2021: पेशवाई में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
घर-घर के बाहर लोग आरती के थाल और फूलों की टोकरी लेकर संतों के स्वागत करते रहे। कुछ लोग द्वार से संतों को निहार रहे थे तो कुछ छतों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर रहे थे। वृंदावन की कुंज गलियों में भक्ति का यह अद्भुत नजारा था।
5 of 7
शाही पेशवाई में शामिल साधु-संत और श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
तीनों अनी अखाड़ों के श्री महंतों की अगुवाई में निकली शाही पेशवाई में 18 अखाड़ों के श्रीमहंत, जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्यामाशरणदेवाचार्य, जगद्गुरु वल्लभाचार्य गोस्वामी वल्लभराय, चतुसम्प्रदाय श्रीमहंत समेत सैकड़ों महामंडलेश्वर और साधु-संत शामिल हुए।