फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: 31 और बच्चों में डेंगू की पुष्टि, सौ शैय्या अस्पताल के बेड फुल, 465 मरीज भर्ती

Tue, 14 Sep 2021 08:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Viral Fever Dengue in Firozabad Latest News: 31 children dengue positive in Firozabad
ट्रामा सेंटर में बेंच पर हो रहा मरीजों की इलाज - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर की रोकथाम के लिए सरकारी इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। निजी अस्पतालों से लेकर देहात क्षेत्रों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में सिर्फ गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इसके बावजूद सौ शैय्या अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कुल मरीजों की संख्या 465 हो गई। नई बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर बना नया वार्ड भी फुल हो चुका है। मंगलवार को 31 और बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 151 मरीज दम तोड़ चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार तक 60 मरीजों की मौत हुई है। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच जिला चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। 

Viral Fever Dengue in Firozabad Latest News: 31 children dengue positive in Firozabad
सौ शैय्या अस्पताल में तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

डेंगू और वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण सौ शैय्या अस्पताल के सभी पलंग फुल हो गए हैं। इसके बाद नवनिर्मित बिल्डिंग की पहली और दूसरी मंजिल पर वार्ड बनाया गया था। अब ये वार्ड भी फुल हो चुके हैं। दोपहर तक नई बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर 150 बाल रोगी भर्ती किए जा चुके थे। वहीं मंगलवार को 82 बच्चों की एलाइजा जांच में 31 बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

Viral Fever Dengue in Firozabad Latest News: 31 children dengue positive in Firozabad
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
पलंग फुल होने के बाद भी मरीज लगातार सौ शैय्या अस्पताल में पहुंच रहे हैं। संसाधनों के अभाव में कई मरीज अपने बच्चों को गोद में लेकर अस्पताल के गेट के बाहर ही जमे हुए हैं। उन्हें आस है कि जगह मिलने पर उनके बच्चे भर्ती हो सकेंगे। यही हाल निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का है। निजी क्लीनिकों पर नंबर लगाने के दो दिन बाद मरीजों को देखा जा रहा है। गंभीर मरीजों को चिकित्सक सीधे आगरा, दिल्ली रेफर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Fever Dengue in Firozabad Latest News: 31 children dengue positive in Firozabad
सौ शैय्या अस्पताल, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि डेंगू की जांच में 31 बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। अभी और बच्चों की जांच चल रही है। अस्पताल की दोनों बिल्डिंग में 464 बच्चे भर्ती हैं। 

सख्ती से तीमारदारों को परेशानी
सौ शैय्या अस्पताल में सोमवार को हंगामे के बाद यहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अस्पताल से दूर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। यहां तक कि मरीजों को लाने वाले वाहनों को भी अस्पताल से दूर ही रोका जा रहा है। सख्ती से तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Viral Fever Dengue in Firozabad Latest News: 31 children dengue positive in Firozabad
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने लोगों को किया जागरुक - फोटो : अमर उजाला
जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच जिला चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने जागरूकता अभियान शुरू किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी के अनुसार मंगलवार तक 60 मरीजों की मौत हुई है। लेकिन फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज से अब तक जो तस्वीरें सामने आईं है, वे इस आंकड़े पर सवालिया निशाना लगाती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed